प्रो. स्वरूप के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, बोले- रेडियो खगोल विज्ञान में अग्रणी कार्यों के लिए वैश्विक प्रशंसा हासिल की

Govind Swarup

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रोफेसर गोविंद स्वरूप एक असाधारण वैज्ञानिक थे। रेडियो खगोल विज्ञान में अग्रणी कार्यों के लिए उन्होंने वैश्विक प्रशंसा हासिल की है।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रख्यात खगोल वैज्ञानिक प्रो. गोविंद स्वरूप के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने रेडियो खगोल विज्ञान में अग्रणी कार्यों के लिए वैश्विक प्रशंसा हासिल की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रोफेसर गोविंद स्वरूप एक असाधारण वैज्ञानिक थे। रेडियो खगोल विज्ञान में अग्रणी कार्यों के लिए उन्होंने वैश्विक प्रशंसा हासिल की है। उनके निधन से मैं बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके निकट संबंधियों और प्रियजन के साथ हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने पत्रिका गेट का किया उद्घाटन, बोले- भारतीय मीडिया को भी 'ग्लोबल' होने की जरूरत 

अपने ट्वीट के साथ ही प्रधानमंत्री ने सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार की ओर से किए गए एक ट्वीट को साझा करते हुए लोगों से उसे पढने की अपील की। स्वरूप का सोमवार की रात को महाराष्ट्र के पुणे में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। साल 1929 में जन्मे, स्वरुप भारत में रेडियो खगोल विज्ञान के क्षेत्र में मार्गदर्शकों में से एक थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़