PM मोदी ने सेवानिवृत्त एयर वाइस मार्शल के निधन पर शोक जताया

modi

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) चंदन सिंह राठौर की शानदार सेवा को हमेशा याद रखेगा। वह वायु सेना के बहादुर योद्धा थे जिन्होंने मजबूत एवं सुरक्षित भारत के निर्माण में योगदान दिया। मैं उनके निधन से दुखी हूं।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) चंदन सिंह राठौर के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया और उन्हें वायु सेना का बहादुर योद्धा करार दिया। राठौर का रविवार सुबह जोधपुर स्थित अपने आवास में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। उन्होंने चीन और भारत के बीच 1962 के युद्ध और 1971 में भारत एवं पाकिस्तान के बीच युद्ध में अपनी वीरता का परिचय दिया था।

इसे भी पढ़ें: यदि हमने लॉकडाउन का पालन नहीं किया, तो देश वायरस को फैलने से रोकने में नाकाम हो जाएगा: केजरीवाल

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) चंदन सिंह राठौर की शानदार सेवा को हमेशा याद रखेगा। वह वायु सेना के बहादुर योद्धा थे जिन्होंने मजबूत एवं सुरक्षित भारत के निर्माण में योगदान दिया। मैं उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ओम शांति।’’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राठौर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़