PM मोदी ने खेल पुरस्कारों से सम्मानित सभी खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- उनकी सफलता युवाओं को करेगी प्रेरित

modi

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राष्ट्रीय खेल व साहसिक पुरस्कार 2020 के विजेता सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को बधाई। इन खिलाड़ियों से सीखने के लिए बहुत कुछ है। उनकी सफलता उदीयमान खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वार्षिक राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि उनकी ये सफलता उदीयमान खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘राष्ट्रीय खेल व साहसिक पुरस्कार 2020 के विजेता सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को बधाई। इन खिलाड़ियों से सीखने के लिए बहुत कुछ है। उनकी सफलता उदीयमान खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। सभी पुरस्कार विजेताओं को भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’’ 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने झांसी में रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि यूनिवर्सिटी का लोकार्पण किया

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी सभी पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, ‘‘देश को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। भविष्य के लिए आप सभी को शुभकामनाएं।’’ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोविड-19 महामारी के कारण शनिवार को ऑनलाइन आयोजित किये गये समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़यों को आज वार्षिक राष्ट्रीय खेल व साहसिक पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस साल 74 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये चुना गया जिसमें पांच को खेल रत्न और 27 को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़