स्टार्टअप महाकुंभ में बोले PM Modi, एक विकसित देश बनने के लिए रोडमैप बना रहा है भारत

PM Modi
ANI
अंकित सिंह । Mar 20 2024 12:07PM

मोदी ने कहा कि आज, ऊर्जा और जीवंतता अद्भुत है! स्टालों पर घूमते हुए और आपके आविष्कारों को देखते हुए, मैं यह महसूस कर सकता हूं कि भारत के भविष्य में कई यूनिकॉर्न और डेकाकॉर्न हैं। स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए भारत ने सही समय पर सही फैसले लिये।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में 'स्टार्टअप महाकुंभ' को संबोधित किया। अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि स्टार्टअप लॉन्च तो बहुत लोग करते हैं, राजनीति में तो ये बहुत ज्यादा होता है और बार बार लॉन्च करना पड़ता है। आप में और उनमें फर्क ये है कि आप लोग प्रयोगशील होते हैं, एक अगर लॉन्च नहीं हुआ तो तुरंत दूसरे पर चले जाते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कई लोग स्टार्टअप को 'लॉन्च' करने की कोशिश करते हैं, खासकर राजनीति में, कभी-कभी कई बार...आपमें और उनमें अंतर यह है कि आप प्रयोगात्मक हैं। एक लॉन्च की विफलता के बाद आप नए विचारों को आजमाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi Traffic Advisory| दिल्ली में Startup Mahakumbh के कारण इन रास्तों पर भीषण जाम में फंस सकते हैं, देखें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब देश 2047 के विकसित भारत के रोडमैप पर काम कर रहा है, ऐसे समय में मुझे लगता है कि इस स्टार्टअप महाकुंभ का बहुत महत्व है। बीते दशकों में हमने देखा है कि भारत ने कैसे IT और Software सेक्टर में अपनी छाप छोड़ी है। अब हम भारत में इनोवेशन और स्टार्ट-अप कल्चर का ट्रेंड लगातार बढ़ता हुआ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज अगर ग्लोबल स्टार्ट-अप स्पेस के लिए नई उम्मीद, नई ताकत बनकर उभरा है, तो इसके पीछे एक सोचा समझा विजन रहा है। भारत ने सही समय पर सही निर्णय लिए हैं। सही समय पर Start-ups को लेकर काम शुरू किया।

मोदी ने कहा कि आज, ऊर्जा और जीवंतता अद्भुत है! स्टालों पर घूमते हुए और आपके आविष्कारों को देखते हुए, मैं यह महसूस कर सकता हूं कि भारत के भविष्य में कई यूनिकॉर्न और डेकाकॉर्न हैं। स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए भारत ने सही समय पर सही फैसले लिये। उन्होंने कहा कि देश ने स्टार्टअप इंडिया अभियान के तहत प्रगतिशील विचारों को एक प्लेटफॉर्म दिया, उनको फंडिंग के सोर्स से कनेक्ट किया। शैक्षणिक संस्थानों में इनक्यूबेटर स्थापित करने का अभियान भी चलाया और उसकी बाल वाटिका के रूप में हमने 'अटल टिंकरिंग लैब' शुरू की। उन्होंने कहा कि भारत की स्टार्टअप क्रांति का नेतृत्व आज देश के छोटे शहरों के युवा कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि आज एग्रीकल्चर, टेक्सटाइल, मेडिसिन, ट्रांसपोर्ट, स्पेस और यहां तक कि योग और आयुर्वेद के स्टार्टअप भी शुरू हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्पेस के 50 से अधिक सेक्टर्स में भारत के स्टार्टअप्स बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। पहले से हमारे स्टार्टअप अंतरिक्ष शटल लॉन्च करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति का सामर्थ्य आज पूरी दुनिया देख रही है। इस सामर्थ्य पर भरोसा करते हुए देश ने स्टार्टअप इकोसिस्टम निर्माण की तरफ अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने स्टार्टअप-20 के तहत दुनिया भर के स्टार्टअप इकोसिस्टम को एक साथ लाने का प्रयास किया है। इसी भारत मंडपम में G-20 के Delhi Declaration में पहली बार स्टार्टअप को न सिर्फ include किया गया, बल्कि उन्हें natural engine of growth भी माना गया।

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: शक्ति पर घमासान! क्या विपक्ष को हो गया नुकसान, राहुल की गलती 400 पार में होगी मददगार?

मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। 1.25 लाख से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप हैं जो 12 लाख से अधिक लोगों के लिए रोजगार पैदा करते हैं। भारत में 110 से अधिक यूनिकॉर्न हैं... हमारे स्टार्टअप ने 12,000 से अधिक पेटेंट पंजीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि इस अंतरिम बजट में एक बहुत बड़ा निर्णय हुआ है। Research और Innovation के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के fund की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि एआई युवा नवप्रवर्तकों और वैश्विक निवेशकों के लिए कई रास्ते खोलता है। राष्ट्रीय क्वांटम मिशन, भारत एआई मिशन और सेमीकंडक्टर मिशन जैसी पहल युवाओं के लिए अवसरों के द्वार खोलती हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़