संयुक्त राष्ट्र दिवस पर प्रधानमंत्री ने की शांति प्रयासों की सराहना

PM Narendra Modi extends greetings on 72nd UN Day
[email protected] । Oct 24 2017 11:16AM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज संयुक्त राष्ट्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए शांति स्थापना सहित अन्य क्षेत्रों में विश्व संस्था के प्रयासों की सराहना की और इनमें भारत के योगदान पर गर्व जताया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज संयुक्त राष्ट्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए शांति स्थापना सहित अन्य क्षेत्रों में विश्व संस्था के प्रयासों की सराहना की और इनमें भारत के योगदान पर गर्व जताया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने ट्वीट किया है, ‘‘@संयुक्तराष्ट्रदिवस पर शुभकामनाएं। हम विश्व शांति को प्रोत्साहित करने के संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों और विश्व निकाय के निर्देशन में चल रही विभिन्न गतिविधियों की सराहना करते हैं।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘हमारी दुनिया को बेहतर स्थान बनाने के लक्ष्य से चलायी जा रही @संयुक्तराष्ट्र की विभिन्न गतिविधियों को दृढ़ समर्थन देने और उनमें सक्रिय भागीदारी को लेकर भारत गौरवान्वित है।’’ वर्ष 1945 में 24 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र का घोषणापत्र (चार्टर) प्रभावी हुआ था। वर्ष 1948 से इस दिन को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1971 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संयुक्त राष्ट्र दिवस पर सदस्य राष्ट्रों में सार्वजनिक अवकाश रखने की सिफारिश की थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़