BRICS Summit 2026 LIVE Updates: 18वें ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने नई दिल्ली के लिए रवाना हुए Xi Jinping

BRICS Summit 2026 LIVE
ANI
Neha Mehta । Sep 12 2026 10:49AM

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए बीजिंग से नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात मुख्य आकर्षण होगी। सदस्य देशों के प्रतिनिधि राजधानी पहुंच रहे हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE Updates: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स (BRICS) लीडर्स समिट में शामिल होने के लिए शनिवार को बीजिंग से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात दिन का मुख्य आकर्षण रहने की उम्मीद है। यह समिट नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को हो रहा है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतज़ार है। सदस्य देशों के नेता और वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल गुरुवार शाम से ही राष्ट्रीय राजधानी पहुंच रहे हैं।

All the updates here:

Sep 12, 2026

19:27

BRICS Summit 2026 LIVE: मोदी ने की चीनी राष्ट्रपति शी की मेजबानी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय बातचीत की, जिसमें व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाकर दोनों देशों के बीच रिश्तों को सामान्य बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह बैठक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दो दिन की यात्रा पर राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे शी के आने के कुछ घंटों बाद हुई। सात वर्षों में शी चिनफिंग की भारत की यह पहली यात्रा है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति का दौरा रिश्तों को सामान्य बनाने का एक अहम मौका है, क्योंकि पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के बाद ये रिश्ते काफी तनावपूर्ण हो गए थे। 

Sep 12, 2026

19:27

BRICS Summit 2026 LIVE: विदेशी पर्यटकों को कनॉट प्लेस की ओर खींच रही

भारत की मेजबानी में राष्ट्रीय राजधानी में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन के बीच कनॉट प्लेस (सीपी) में विदेशी आगंतुकों की संख्या बढ़ गई है। व्यापारियों ने शनिवार को बताया कि विदेशी प्रतिनिधि और उनके परिवार दिल्ली के इस प्रमुख इलाके में स्थित पारंपरिक दुकानों और रेस्तरां का रुख कर रहे हैं। कनॉट प्लेस के व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) ने कहा, “आज कई विदेशी प्रतिनिधिमंडल के परिजन कनॉट प्लेस आ रहे हैं।” एनडीटीए के एक पदाधिकारी ने बताया कि कनॉट प्लेस में ज्यादातर चीनी, मिस्र और अफ्रीकी मूल के विदेशी सैलानी देखे गए। इनमें से कई लोगों ने तिब्बती बाजार घूमने के अलावा, पारंपरिक भारतीय कपड़े और हस्तशिल्प बेचने वाली दुकानों का भी रुख किया।

Sep 12, 2026

19:27

BRICS Summit 2026 LIVE: भुगतानों को तेज और सुरक्षित बनाने का किया आह्वान

ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए व्यावहारिक उपायों का आह्वान किया। गौरतलब है कि यह समूह वित्तीय सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नई दिल्ली घोषणापत्र में इस समूह ने सदस्यों के बीच व्यापार को समर्थन देने के लिए अधिक आत्मनिर्भर ब्रिक्स बीमा परिवेश तैयार करने, ब्रिक्स की सामूहिक क्षमता का उपयोग करने और पुनर्बीमा क्षमताओं को बढ़ाने पर आगे चर्चा की आवश्यकता को स्वीकार किया। इस संबंध में घोषणापत्र में कहा गया कि सदस्यों ने गुजरात के गिफ्ट सिटी इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (आईएफएससी) में ब्रिक्स रिस्क लैब की स्थापना के भारत के प्रस्ताव पर चर्चा को आगे बढ़ाने में रुचि व्यक्त की है। 

Sep 12, 2026

19:26

BRICS Summit 2026 LIVE: महिलाओं की नेतृत्व वाली भूमिका, आर्थिक विकास में योगदान को स्वीकार किया

ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को कहा कि वे महिलाओं को नेतृत्वकर्ता, निर्णयकर्ता और आर्थिक विकास एवं सामाजिक बदलाव की प्रमुख शक्ति के रूप में स्वीकार करते हैं। अपनी बैठक के बाद जारी एक घोषणापत्र में नेताओं ने यह भी कहा कि वे ‘महिला, शांति और सुरक्षा’ के वैश्विक एजेंडे के अनुरूप शांति स्थापित करने की प्रक्रिया में महिलाओं की अहम भूमिका को मानते हैं। घोषणापत्र में कहा गया, ‘‘हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि शासन व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी, उनका वित्तीय और डिजिटल समावेशन, दक्षता विकास एवं उद्यमिता के अवसरों तक पहुंच, उद्यमिता को प्रोत्साहन, उत्पादक और सामाजिक सेवाओं की उपलब्धता तथा जलवायु कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा और पोषण में उनकी अहम भूमिका सतत विकास के लिए जरूरी है।’’

Sep 12, 2026

17:29

BRICS 2026 Live: फ़िलिस्तीनियों को ज़बरदस्ती विस्थापित किए जाने को रोकने की अपील

BRICS 2026 Live: गाज़ा के मामले में, ब्रिक्स ने युद्धविराम बनाए रखने, मानवीय सहायता की पूरी और बिना किसी रुकावट के पहुँच सुनिश्चित करने और फ़िलिस्तीनियों को ज़बरदस्ती विस्थापित किए जाने को रोकने की अपील की। इस समूह ने 1967 की सीमाओं के आधार पर 'टू-स्टेट सॉल्यूशन' (दो-राष्ट्र समाधान) का समर्थन किया, जिसमें पूर्वी यरुशलम को फ़िलिस्तीन की राजधानी बनाने की बात कही गई है, और फ़िलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र की पूर्ण सदस्यता देने की भी माँग की।

Sep 12, 2026

17:28

BRICS 2026 Live Updates: आतंकवाद की निंदा की और दोहरे मापदंडों को करो खारिज

BRICS 2026 Live Updates: ब्रिक्स ने हर तरह के आतंकवाद की निंदा की और दोहरे मापदंडों को खारिज करते हुए ज़ीरो टॉलरेंस और जवाबदेही की मांग की। घोषणापत्र में खास तौर पर जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल, 2025 को हुए उस आतंकवादी हमले की निंदा की गई जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर संयुक्त राष्ट्र के व्यापक कन्वेंशन को जल्द अपनाने की भी मांग की गई।

Sep 12, 2026

17:27

BRICS Summit 2026 LIVE Updates in Hindi: पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की गई

BRICS Summit 2026 LIVE Updates in Hindi: ब्रिक्स के संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की गई, जिसमें 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इस समूह ने आतंकवाद के सभी रूपों से निपटने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जिसमें आतंकवादियों की सीमा-पार आवाजाही, आतंकी फंडिंग और उन्हें सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराना शामिल है।

Sep 12, 2026

17:26

BRICS Summit 2026 LIVE: सदस्य देशों को मिलकर काम करना चाहिए

BRICS Summit 2026 LIVE:  ब्रिक्स के संयुक्त घोषणा-पत्र में इस बात पर ज़ोर दिया गया कि सदस्य देशों को वैश्विक व्यापार, सप्लाई चेन और ऊर्जा के सुचारू प्रवाह को बनाए रखने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। समूह ने स्थिर और मज़बूत वैश्विक आर्थिक गतिविधियों को समर्थन देने के लिए सहयोग बढ़ाने के महत्व को रेखांकित किया।

Sep 12, 2026

17:25

BRICS Summit in Delhi LIVE Updates: घोषणापत्र में UN में व्यापक सुधारों को शामिल किया

BRICS Summit in Delhi LIVE Updates: ब्रिक्स के नई दिल्ली घोषणापत्र में संयुक्त राष्ट्र (UN) में व्यापक सुधारों—जिसमें सुरक्षा परिषद भी शामिल है—के लिए समर्थन दोहराया गया, ताकि इस वैश्विक संस्था को अधिक लोकतांत्रिक, प्रतिनिधिमूलक और प्रभावी बनाया जा सके। इस समूह ने अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका के विकासशील देशों की अधिक भागीदारी की मांग की। चीन और रूस ने संयुक्त राष्ट्र (सुरक्षा परिषद सहित) में ब्राज़ील और भारत की बड़ी भूमिका के लिए अपना समर्थन फिर से जताया। ब्रिक्स ने महासभा को नई ऊर्जा देने और आर्थिक व सामाजिक परिषद को मज़बूत करने के प्रयासों का भी समर्थन किया।

Sep 12, 2026

17:23

BRICS India LIVE Updates: यादगार डाक टिकट जारी

BRICS India LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स के 20 साल पूरे होने के मौके पर दो यादगार डाक टिकट जारी किए। यह लॉन्च तब हुआ जब भारत ने 'लचीलेपन, इनोवेशन, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण' की थीम के तहत शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की। शिखर सम्मेलन में मोदी ने 'नई दिल्ली घोषणापत्र 2026' को सर्वसम्मति से अपनाए जाने की भी घोषणा की।

Sep 12, 2026

17:22

BRICS Summit 2026 Live: ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति की बैठक

BRICS Summit 2026 Live: इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियान ने ब्रिक्स समिट के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख़ मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान के साथ बैठक और बातचीत की। 

Sep 12, 2026

17:20

BRICS 2026 Live: ब्रिक्स नेताओं की फ़ैमिली फ़ोटो

BRICS 2026 Live: पीएम मोदी ब्रिक्स नेताओं के साथ समिट की 'फ़ैमिली फ़ोटो' में शामिल हुए। 

Sep 12, 2026

16:09

BRICS Summit 2026: राष्ट्रीय संप्रभुता के उल्लंघन और आंतरिक मामलों में दखल

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ब्रिक्स देशों से राष्ट्रीय संप्रभुता के उल्लंघन और आंतरिक मामलों में दखल का विरोध करने का आह्वान किया, साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बेहतर सहयोग पर ज़ोर दिया।

Sep 12, 2026

15:16

BRICS Summit 2026 LIVE News: ब्रिक्स भी परिपक्वता के दौर में पहुंच गया

BRICS Summit 2026 LIVE News: ब्रिक्स समिट 2026 को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'आज ब्रिक्स भी परिपक्वता के दौर में पहुंच गया है। पिछले दो दशकों में, ब्रिक्स ने वैश्विक मंच पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हम एक-दूसरे के नजरिए का सम्मान करते हैं और आम सहमति से आगे बढ़ते हैं। हम किसी का विरोध करके नहीं, बल्कि सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। अब समय आ गया है कि हम ब्रिक्स के भीतर अपनी एकता और आम सहमति को वैश्विक मंच पर ठोस नतीजों में बदलें।'

Sep 12, 2026

15:14

BRICS Summit 2026 Live Updates: अगले 20 सालों के लिए एक नए और बड़े लक्ष्य वाले एजेंडे पर काम करने की ज़रूरत

BRICS Summit 2026 Live Updates: BRICS समिट 2026 के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हमें अगले 20 सालों के लिए एक नए और बड़े लक्ष्य वाले एजेंडे पर काम करने की ज़रूरत है। हमें इस प्रक्रिया की शुरुआत अपनी आंतरिक कार्य-प्रणालियों से करनी चाहिए। भले ही BRICS की अध्यक्षता हर साल बदलती है, लेकिन इससे हमारे संस्थागत कामकाज की गति पर असर नहीं पड़ना चाहिए। मैं BRICS के लिए निरंतरता और कार्यान्वयन तंत्र (continuity and implementation mechanism) बनाने का प्रस्ताव रखता हूँ। इससे 'ट्रोइका' (Troika) व्यवस्था के ज़रिए सभी पहलों और नतीजों पर आगे की कार्रवाई हो सकेगी। हम हर फ़ैसले से जुड़े नोडल पॉइंट, समय-सीमा और कार्यान्वयन की स्थिति को दर्ज करने के लिए एक सुरक्षित डिजिटल रिपॉजिटरी भी बना सकते हैं।' 

Sep 12, 2026

15:12

BRICS Summit India LIVE: भारत में BRICS नेताओं का स्वागत किया

BRICS Summit India LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS समिट 2026 के दौरान भारत में BRICS नेताओं का स्वागत किया और अपनी अध्यक्षता के तहत भारत के 'लोगों पर केंद्रित' और 'मानवता को प्राथमिकता देने' वाले नज़रिए पर ज़ोर दिया। समिट को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, 'आप सभी का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। भारत की BRICS अध्यक्षता 'लोगों पर केंद्रित' और 'मानवता को प्राथमिकता देने' वाले नज़रिए पर आधारित है।' उन्होंने कहा कि भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान मज़बूती, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी मुख्य प्राथमिकताएं रही हैं।

PM मोदी ने कहा, 'इन प्राथमिकताओं के साथ-साथ, हमने BRICS सहयोग को आम लोगों से जोड़ने पर भी विशेष ज़ोर दिया है।' उन्होंने आगे कहा कि भारत की BRICS अध्यक्षता के तहत 350 से ज़्यादा बैठकें आयोजित की गईं और सदस्य देशों की टीमों का लगभग 30 शहरों में स्वागत किया गया। उन्होंने कहा, 'इसी सोच के साथ, 350 से ज़्यादा बैठकें आयोजित की गईं। हमें लगभग 30 शहरों में आपकी टीमों का स्वागत करने का मौका मिला...'

Sep 12, 2026

15:09

BRICS Summit 2026: इस साल का ब्रिक्स समिट एक ऐतिहासिक पड़ाव

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा: “भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता को सफल बनाने में आप सभी के सक्रिय योगदान और समर्थन के लिए मैं आपका तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। इस साल का ब्रिक्स समिट एक ऐतिहासिक पड़ाव है। हम ब्रिक्स की 20वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इंसानी ज़िंदगी में, 20 साल की उम्र परिपक्वता और ज़िम्मेदारी के एक नए दौर की शुरुआत होती है।”

Sep 12, 2026

15:08

BRICS Summit India LIVE updates: पीएम मोदी ने मेहमानों का स्वागत किया

BRICS Summit India LIVE updates:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया।

Sep 12, 2026

14:07

BRICS 2026 Live Updates: वियतनाम के प्रधानमंत्री से मुलाकात

BRICS 2026 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया - ब्रिक्स समिट के दौरान वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग से मुलाकात की। हमने इन मुद्दों पर सार्थक बातचीत की:

रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करना, जिसमें प्रस्तावित 2+2 मैकेनिज्म भी शामिल है। ऊर्जा, रेयर अर्थ और अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना। 2030 तक 25 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार और दोनों देशों के बीच निवेश बढ़ाने की दिशा में काम करना। हमारे गहरे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को मजबूत करना। वियतनाम हमेशा भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' और 'महासागर' विजन का एक अहम स्तंभ बना रहेगा। 

Sep 12, 2026

14:06

BRICS Summit 2026 Live News: भारत-UAE के रिश्तों में बड़ा बदलाव

BRICS Summit 2026 Live News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि हाल के वर्षों में भारत-UAE के रिश्तों में बड़ा बदलाव आया है। अब दोनों पक्ष और बड़े लक्ष्य तय कर रहे हैं और डिफेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेस, अहम मिनरल्स और एनर्जी के क्षेत्रों में अपनी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाना चाहते हैं।  


Sep 12, 2026

14:05

BRICS 2026 Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईरानी राष्ट्रपति से की मुलाकात

BRICS 2026 Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से मुलाकात की। यह मुलाकात पेज़ेशकियन की भारत यात्रा के दौरान हुई, जो राष्ट्रीय राजधानी में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने आए थे।

Sep 12, 2026

14:04

18th BRICS Summit in India LIVE: शी जिनपिंग का शानदार सांस्कृतिक स्वागत

18th BRICS Summit in India LIVE: शनिवार को नई दिल्ली में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का शानदार सांस्कृतिक स्वागत किया गया। पालम एयर फ़ोर्स स्टेशन पर आए प्रतिनिधिमंडल के लिए कलाकारों ने असम के बिहू, मणिपुरी नृत्य, गुजरात के गरबा और उत्तर भारत के शास्त्रीय नृत्य 'कथक' की प्रस्तुति दी, जिससे उनके स्वागत में भारत की विविध नृत्य परंपराओं की झलक देखने को मिली। शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 12 सितंबर को दिल्ली पहुंचे। यह लगभग सात वर्षों में उनकी भारत की पहली यात्रा है।

Sep 12, 2026

14:00

BRICS 2026 Live: भारत की ज़मीन वापस करें

BRICS 2026 Live: शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीनी नेतृत्व से साफ़ तौर पर कहना चाहिए कि वे लद्दाख और गलवान के उन इलाकों से पीछे हटें जहाँ उन्होंने कथित तौर पर घुसपैठ की है और भारत की ज़मीन वापस करें। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राउत ने कहा कि भारत ने पिछले दो सालों में चीन के साथ बातचीत के 25 दौर किए हैं, लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि इन मुलाकातों से दोनों देशों के रिश्तों में क्या सुधार हुआ है।

Sep 12, 2026

12:30

BRICS Summit 2026 Live Updates: शी जिनपिंग और प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचे

BRICS Summit 2026 Live Updates: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुँचे। चीनी राष्ट्रपति आज बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाक़ात करेंगे। चीनी समाचार एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रपति शी के साथ आए प्रतिनिधिमंडल में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ चाइना (CPC) की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और CPC केंद्रीय समिति के जनरल ऑफ़िस के निदेशक काई ची, और चीन के विदेश मंत्री तथा CPC केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य वांग यी शामिल हैं।

Sep 12, 2026

11:58

BRICS Summit 2026 Live Updates: शी जिनपिंग दिल्ली पहुँचे

BRICS Summit 2026 Live Updates: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नई दिल्ली पहुँच गए हैं और पालम एयर फ़ोर्स बेस पर उतरे हैं। 2019 के बाद भारत का यह उनका पहला दौरा है। शी के अलावा, चीन के प्रतिनिधिमंडल में काई ची (जो कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ चाइना (CPC) की सेंट्रल कमिटी के पॉलिटिकल ब्यूरो की स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य और CPC सेंट्रल कमिटी के जनरल ऑफ़िस के डायरेक्टर हैं) और वांग यी (जो CPC सेंट्रल कमिटी के पॉलिटिकल ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री हैं) शामिल हैं। 

Sep 12, 2026

11:57

BRICS Summit LIVE in Delhi: इथियोपिया और मलेशिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें

BRICS Summit LIVE in Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया और मलेशिया के नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं। इथियोपिया और मलेशिया, दोनों ने भारत के साथ रक्षा सहयोग को मज़बूत करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई। बातचीत मुख्य रूप से संयुक्त रूप से कर्मियों के प्रशिक्षण और भारत से रक्षा उपकरणों की खरीद पर केंद्रित रही। दोनों देशों ने भारतीय उद्योगों की ज़्यादा भागीदारी और निवेश का भी स्वागत किया। इथियोपिया ने विशेष रूप से भारतीय माइनिंग कंपनियों का स्वागत किया, जबकि मलेशिया के साथ सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में अवसरों पर चर्चा हुई।

Sep 12, 2026

11:51

BRICS Summit 2026: अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के साथ द्विपक्षीय बैठक

BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

Sep 12, 2026

11:07

BRICS in Delhi LIVE Updates: वियतनाम के प्रधानमंत्री दिल्ली पहुंचे

BRICS in Delhi LIVE Updates: वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचे और राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने उनका स्वागत किया। भारत और वियतनाम के बीच रक्षा, फिनटेक, महत्वपूर्ण खनिजों और बहुपक्षीय सहयोग जैसे क्षेत्रों में 'बेहतर व्यापक रणनीतिक साझेदारी' है। 

Sep 12, 2026

11:06

BRICS 2026 LIVE News: भारत मंडपम में सुरक्षा कड़ी

BRICS 2026 LIVE News: नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट से पहले भारत मंडपम में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस हाई-लेवल मीटिंग की तैयारियों के तहत पूरे वेन्यू पर पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स और डॉग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं। 


Sep 12, 2026

11:05

18th BRICS Summit 2026 LIVE: मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बातचीत

18th BRICS Summit 2026 LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

Sep 12, 2026

11:04

Putin in India BRICS Summit Live: रूस यूरोपीय देशों को धमकी नहीं दे रहा

Putin in India BRICS Summit Live: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस यूरोपीय देशों को धमकी नहीं दे रहा है और ऐसा करने का उसका कोई इरादा भी नहीं है। उन्होंने कहा कि यूरोप के साथ रूस के टकराव की कोई वजह नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद मसले सुलझा लिए गए थे और सोवियत संघ के टूटने के बाद जो व्यवस्था बनी थी, उसे रूस ने स्वीकार किया था।

Sep 12, 2026

11:03

BRICS Summit 2026 LIVE Update: पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठकें और शिखर सम्मेलन का शेड्यूल

BRICS Summit 2026 LIVE Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हैदराबाद हाउस में इथियोपिया, मलेशिया और वियतनाम के प्रधानमंत्रियों और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। पीएम मोदी शाम 5:45 बजे भारत मंडपम में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात करेंगे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन औपचारिक रूप से दोपहर 2 बजे शुरू होगा, जिसके बाद समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद पर पहला सत्र, 'इंडिया इनोवेट्स' प्रदर्शनी का दौरा, नेताओं की सामूहिक तस्वीर, संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम और पीएम मोदी द्वारा आयोजित रात्रिभोज होगा।

Sep 12, 2026

11:01

BRICS Summit Highlights LIVE: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने गौतम अडानी से मुलाकात की

BRICS Summit Highlights LIVE: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने दिल्ली में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी से मुलाकात की। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि यह बैठक 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान देश की व्यावसायिक गतिविधियों का हिस्सा थी, जिसका मकसद दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच व्यापारिक और निवेश संबंधों को मजबूत करना था। 

Sep 12, 2026

10:59

BRICS 2026 LIVE News: इथियोपिया के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक

BRICS 2026 LIVE News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद के साथ द्विपक्षीय बैठक की, जिसमें दोनों नेताओं ने भारत-इथियोपिया संबंधों और सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। 

Sep 12, 2026

10:57

18th BRICS Summit 2026 LIVE: चाइना सदर्न एयरलाइंस ग्वांगझू-नई दिल्ली रूट पर फिर शुरू करेगी सर्विस

18th BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के 'ग्लोबल टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, चाइना सदर्न एयरलाइंस 21 सितंबर से ग्वांगझू-नई दिल्ली रूट पर रेगुलर पैसेंजर सर्विस फिर से शुरू करेगी। छह साल तक सर्विस बंद रहने के बाद भारत के लिए इसकी सर्विस फिर से शुरू हो रही है। एयरलाइन का हवाला देते हुए 'ग्लोबल टाइम्स' ने बताया कि सर्विस फिर से शुरू होने के बाद, एयरलाइन दक्षिण एशिया में आठ राउंड-ट्रिप रूट पर हर हफ़्ते 100 से ज़्यादा फ़्लाइट्स ऑपरेट करेगी।

Sep 12, 2026

10:54

BRICS 2026 Live Updates: दिल्ली में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सख्त

BRICS 2026 Live Updates: नई दिल्ली में आयोजित हो रहे 18वें BRICS (ब्रिक्स) शिखर सम्मेलन 2026 के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम और ट्रैफिक पाबंदियां लागू की हैं। मुख्य आयोजन स्थल भारत मंडपम (प्रगति मैदान) और सेंट्रल दिल्ली के आसपास की सड़कों पर यातायात को सुचारू रखने तथा VVIP आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए रूट डायवर्जन प्लान प्रभावी कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, यह पाबंदियां दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के दौरान रोजाना सुबह 9:30 बजे से रात 9:30 बजे तक लागू रहेंगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाएं और निजी वाहनों के बजाय दिल्ली मेट्रो सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें।

पूरी खबर यहाँ पढ़ें 

Sep 12, 2026

10:53

BRICS Summit 2026 Live: द्विपक्षीय बैठक से पहले चीन की ओर से सकारात्मक और नरम रुख

BRICS Summit 2026 Live: नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय बैठक से पहले चीन की ओर से सकारात्मक और नरम रुख देखने को मिला है। बीजिंग ने दोनों एशियाई महाशक्तियों के बीच 'अच्छे पड़ोसी' वाले संबंधों पर बल देते हुए मतभेदों को परिपक्वता से सुलझाने की बात कही है। सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यह पहली भारत यात्रा है। वर्ष 2020 की गलवान घाटी की झड़प और सीमा विवाद के बाद से दोनों देश अपने राजनयिक एवं व्यापारिक संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में सतर्कता से कदम आगे बढ़ा रहे हैं। बैठक पर टिप्पणी करते हुए, भारत में चीन के राजदूत शू फीहोंग ने कहा कि बीजिंग दोनों देशों के बीच संबंधों को रणनीतिक रूप से बेहतर बनाने के लिए नई दिल्ली के साथ काम करेगा।

पूरी खबर यहाँ पढ़ें 

अन्य न्यूज़