प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उनके 84वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। खरगे आज 84 वर्ष के हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खरगे के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को 84 वर्ष के हो गए। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर उनके लिए एक शुभकामना संदेश साझा किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।
अन्य न्यूज़














