महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने उद्धव ठाकरे से बात की

PM speaks

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात कर राज्य में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात कर राज्य में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री हर दिन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर वहां की कोविड-19 की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात की थी जबकि उससे पहले उन्होंने आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, झारखंड और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से बात कर इन राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति पर चर्चा की थी।

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की खुराक नहीं मिली

प्रधानमंत्री जम्मू एवं कश्मीर के साथ ही पुडुचेरी के उपराज्यपालों से भी बात कर स्थिति की समीक्षा कर चुके हैं। देश में एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 4,187 मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,38,270 पर पहुंच गई है जबकि 4,01,078 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले शनिवार को बढ़कर 2,18,92,676 हो गए हैं। मौत के नये मामलों में सर्वाधिक 898 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। देश में अबतक हुई कुल 2,38,270 मौत में से 74,413 महाराष्ट्र में हुई हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़