PM मोदी डिजिटल माध्यम से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में रैली को करेंगे संबोधित

pm modi

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को डिजिटल माध्यम से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में रैली को संबोधित करेंगे।सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को होने वाली रैली में प्रधानमंत्रीपश्चिमी उत्तर प्रदेश के 20 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान होना है।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड की 14 विधानसभा सीटों के मतदाताओं को एक डिजिटल रैली के माध्यम से संबोधित करेंगे। यह जानकारी बृहस्पतिवार को सूत्रों ने दी। चार फरवरी को ही प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में भी एक डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान के बीच यह प्रधानमंत्री की दूसरी रैली होगी। उन्होंने 31 जनवरी को पहली रैली डिजिटल माध्यम से संबोधित की थी। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच जिलों बागपत, शामली, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के मतदाता शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक ने बेरोजगारी, संघीय व्यवस्था को ठेस पहुंचाने को लेकर सरकार को घेरा

सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को होने वाली रैली में प्रधानमंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 20 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान होना है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मतदान से होगी। इसके बाद 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होगा। भाजपा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच गठबंधन होने से तगड़ी चुनौती मिल रही है। इस इलाके में बड़ी संख्या में किसान और जाट समुदाय के मतदाता हैं, जो भाजपा से नाराज बताए जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनावों की घोषणा करते हुए कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जनसभाओं और रोड शो पर सीमित प्रतिबंध लगा रखे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़