कवियित्री बी सुजाता देवी का निधन, काफी वक्त से थी बीमार

Poet and travel writer Sujatha Devi passes away
[email protected] । Jun 23 2018 2:20PM

केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवियित्री बी सुजाता देवी का आज एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं।

तिरुवनंतपुरम। केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवियित्री बी सुजाता देवी का आज एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं। वह 72 साल की थीं और उनके परिवार में दो बेटे हैं। सुजाता देवी कवियित्री सुगाता कुमारी और दिवंगत हृदया कुमारी की छोटी बहन थीं। सुजाता देवी के पति पी गोपालकृष्णन का पहले ही निधन हो चुका है।

सुजाता देवी कवियित्री होने के साथ ही यात्रा वृतांत भी लिखती थीं और वह राज्य के कॉलेजों में अंग्रेजी प्रोफेसर के रूप में पढ़ाती थीं। केरल के मुख्यंत्री पिनाराई विजयन ने कवियित्री की मौत पर शोक जताते हुए कहा कि वह अपने कविता संग्रहों और यात्रा वृतांतों के लिए जानी जाती थीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़