राजस्थान : पुलिस ने पशु तस्करों के साथ मुठभेड़ के बाद 22 गोवंश को मुक्त कराया

smugglers

राजस्थान के भरतपुर जिले में पुलिस ने दो वाहनों में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 22 गोवंश को मुक्त कराया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस और तस्करों के बीच गोलीबारी भी हुई।

जयपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में पुलिस ने दो वाहनों में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 22 गोवंश को मुक्त कराया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस और तस्करों के बीच गोलीबारी भी हुई। रविवार तड़के पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के बाद सीकरी इलाके में दो वाहनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन तस्करों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं।

इसे भी पढ़ें: झारखंड: हिंसा पर उतारू भीड़ पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, 17 गिरफ्तार

हालांकि, तस्कर वाहन छोड़कर भागने में सफल रहे। अधिकारियों ने बताया कि वाहनों में छह गायों समेत कुल 25 पशुओं की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने कहा कि तीन जानवरों को मृत पाया गया और शेष को एक गौशाला में ले जाया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़