Poorvottar Lok: मेघालय में असम के तीन युवकों को जिंदा जलाया गया, जली हुई कार बरामद, जंगल में दफ्न मिली लाशें

forest
pixabay
रेनू तिवारी । Apr 19 2024 5:32PM

मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स जिले में बुधवार को असम के तीन युवकों के जले हुए शव आंशिक रूप से जमीन में दबे मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिस वाहन का उपयोग उन्होंने असम के गोलपाड़ा जिले से मेघालय में प्रवेश करने के लिए किया था वह भी उसी क्षेत्र रोंगमिल में जला हुआ पाया गया था।

Prabhasakshi News Network के खास कार्यक्रम Poorvottar Lok में आप सभी का स्वागत है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक बयान को लेकर बुधवार को उन पर निशाना साधा और दावा किया कि प्रधानमंत्री ने 2014 की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, 2019 से लोगों के साथ विश्वासघात किया और अब 2024 में उनका सत्ता से बाहर होना तय है। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को असम में एक चुनावी जनसभा में कहा कि वह 2014 में लोगों के बीच आशा, 2019 में विश्वास और 2024 में गारंटी लेकर आए। वहीं दूसरी तरफ मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स जिले में बुधवार को असम के तीन युवकों के जले हुए शव आंशिक रूप से जमीन में दबे मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिस वाहन का उपयोग उन्होंने असम के गोलपाड़ा जिले से मेघालय में प्रवेश करने के लिए किया था वह भी उसी क्षेत्र रोंगमिल में जला हुआ पाया गया था। गोलपाड़ा के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमें पता चला है कि तीनों व्यक्ति मंगलवार को एक वाहन से मेघालय गये थे। उनके जले हुए शव, आंशिक रूप से दबे हुए, स्थानीय पुलिस ने बरामद किए।” ऐसा प्रतीत होता है कि तीनों की हत्या लोगों के एक समूह ने की है।

अरुणाचल प्रदेश 

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के अपहरण के कुछ घंटों बाद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पवन कुमार सेन ने बुधवार को कहा कि भूमिगत समूहों द्वारा चुनाव प्रक्रिया में कोई हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की जाएगी। लोंगडिंग जिले में विद्रोहियों द्वारा भाजपा नेता के अपहरण के बाद सेन का यह बयान आया है। पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) चुखु आपा ने अपहरण की बात स्वीकार की और कहा कि पुलिस और अर्धसैनिक बल व्यक्ति को बचाने के काम में लगे हुए हैं।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक बयान को लेकर बुधवार को उन पर निशाना साधा और दावा किया कि प्रधानमंत्री ने 2014 की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, 2019 से लोगों के साथ विश्वासघात किया और अब 2024 में उनका सत्ता से बाहर होना तय है। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को असम में एक चुनावी जनसभा में कहा कि वह 2014 में लोगों के बीच आशा, 2019 में विश्वास और 2024 में गारंटी लेकर आए।

असम

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर पूर्वोत्तर को ‘‘अलग-थलग’’ रखने का आरोप लगाया और दावा किया कि देश में नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के कारण ही पूर्वोत्तर मुख्यधारा में शामिल हो सका। नड्डा ने बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जयंत बासुमतारी के समर्थन में यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राजग सरकार द्वारा किए गए शांति समझौते के कारण क्षेत्र में शांति लौटी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस की नीति पूर्वोत्तर को अलग-थलग और अंधेरे में रखने की थी। 

वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पूरे देश को ‘‘डिटेंशन कैंप’’ बनाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि अगर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ सत्ता में आता है तो संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को खत्म कर दिया जाएगा। असम में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के चार उम्मीदवारों के समर्थन में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटते हैं तो देश में ‘‘लोकतंत्र नहीं बचेगा और चुनाव नहीं होंगे।’’ 

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में असम की पांच लोकसभा सीट पर 35 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी शामिल हैं। इन पांच सीट में से कुछ पर सीधा तो कुछ पर मुकाबला त्रिकोणीय होने जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान की 12 लोकसभा सीट पर तीन बजे तक 41.51 प्रतिशत मतदान हुआ

मेघालय 

मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स जिले में बुधवार को असम के तीन युवकों के जले हुए शव आंशिक रूप से जमीन में दबे मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिस वाहन का उपयोग उन्होंने असम के गोलपाड़ा जिले से मेघालय में प्रवेश करने के लिए किया था वह भी उसी क्षेत्र रोंगमिल में जला हुआ पाया गया था। गोलपाड़ा के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमें पता चला है कि तीनों व्यक्ति मंगलवार को एक वाहन से मेघालय गये थे। उनके जले हुए शव, आंशिक रूप से दबे हुए, स्थानीय पुलिस ने बरामद किए।” ऐसा प्रतीत होता है कि तीनों की हत्या लोगों के एक समूह ने की है।

मणिपुर

लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण के मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मणिपुर में पार्टी के नेता ई द्विजमणि सिंह को बुधवार को छह साल के लिए दल से निष्कासित कर दिया। भाजपा की मणिपुर इकाई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी के हियांगलम मंडल के नेता सिंह को पार्टी के नियम-कायदों का उल्लंघन करने के आरोप में दल से निकाला गया है। सिंह कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं और पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा से निष्कासित किए जाने के तुरंत बाद सिंह कांग्रेस में लौट आए।

इसे भी पढ़ें: कहानी चुनाव की: जब Ballot Paper छपवाने में लगा था 180 टन कागज, 3 लाख 89 हज़ार स्याही की शीशियों का हुआ इस्तेमाल

मिजोरम

मिजोरम सरकार ने मिजोरम लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के आदेश दिए हैं। राज्य सतर्कता विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि पिछले साल आयोजित सिविल सेवा परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की प्रारंभिक जांच करने के लिए पूर्व मुख्य सचिव एवं एमपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एम लालमंजुआला को नियुक्त किया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़