Prashant Kishor बांकीपुर उपचुनाव में आगे, शुरुआती मतगणना में मिले 2,225 वोट

Prabhasakshi Image
Prabhaskashi

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की शुरुआती मतगणना में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार उन्हें अब तक 2,225 मत मिले हैं और वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से बढ़त बनाए हुए हैं।

पटना, तीन अगस्त बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की शुरुआती मतगणना में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन आयोग से पाप्त जानकारी के अनुसार शुरुआती मतगणना में प्रशांत किशोर को 2,225 मत मिले हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीरज कुमार से 862 मतों से आगे हैं।

नीरज कुमार को 1,363 मत प्राप्त हुए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 505 मत मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं। शुरुआती मतगणना के अनुसार अन्य उम्मीदवारों में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के तनवीर आलम को 203, प्रगतिशील जनता पार्टी के मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव को 42, भारतीय आम अवाम पार्टी के प्रदीप कुमार को 32, अखिल भारतीय जनसंघ के जितेंद्र दुबे को 13, निर्दलीय उम्मीदवार अभय चौधरी को 12 तथा राष्ट्रीय गरीब दल के रामबाबू प्रसाद को 11 मत मिले हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़