हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया शोक

President ramnath kovind condole demise of Virbhadra Singh

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया।कोविंद ने ट्वीट किया कि,‘‘वीरभद्र सिंह के निधन की खबर सुन कर दुखी हूं। छह दशक के उनके राजनीतिक करियर में मुख्यमंत्री और सांसद के तौर पर उनकी भूमिकाएं हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता जाहिर करती हैं।

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और कहा कि उनका राजनीतिक करियर लोगों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सिंह (87) का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार की सुबह निधन हो गया।

इसे भी पढ़ें: सेना प्रमुख जनरल नरवणे की इटली यात्रा शुरू, जानिए क्‍या है मकसद?

कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘वीरभद्र सिंह के निधन की खबर सुन कर दुखी हूं। छह दशक के उनके राजनीतिक करियर में मुख्यमंत्री और सांसद के तौर पर उनकी भूमिकाएं हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता जाहिर करती हैं। परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदनाएं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़