जम्मू कश्मीर को विकास के नये युग में ले जाएंगे प्रधानमंत्री: उपराज्यपाल सिन्हा

Manoj Sinha
ANI Images.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ के मौके पर जम्मू कश्मीर की यात्रा करेंगे और करोड़ों रुपये की औद्योगिक परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।

जम्मू|  जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को 38,082 करोड़ रुपये की औद्योगिक विकास परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर जम्मू कश्मीर को विकास के एक नये युग में ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में युवाओं को चार लाख से अधिक प्रत्यक्ष या परोक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ के मौके पर जम्मू कश्मीर की यात्रा करेंगे और करोड़ों रुपये की औद्योगिक परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़