Prime Minister Modi शनिवार को बेंगलुरु और चिकबल्लापुर में जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Prime Minister Modi
ANI

पार्टी ने राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर को इस निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद प्रधानमंत्री बेंगलुरु जाएंगे और शाम 4 बजे पैलेस ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को कर्नाटक का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बेंगलुरु और चिकबल्लापुर में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के मुताबिक, मोदी अपराह्न दो बजे चिकबल्लापुर के चोक्काहल्ली गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

पार्टी ने राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर को इस निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद प्रधानमंत्री बेंगलुरु जाएंगे और शाम 4 बजे पैलेस ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

बेंगलुरु शहर भाजपा का गढ़ है, क्योंकि यहां के तीनों सांसद भाजपा के हैं। लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से मोदी का यह कर्नाटक का चौथा दौरा होगा। उनकी पहली जनसभा 16 मार्च को चुनाव की तारीखों की घोषणा के दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गृह क्षेत्र कलबुर्गी में हुई थी। उनकी अगली जनसभा शिवमोगा में हुई थी। मोदी 14 अप्रैल को मैसूरु और मंगलुरु में थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़