AAP MLA Charanjit Singh चमकौर साहिब से टिकट कटने के बाद Shiromani Akali Dal में शामिल

पंजाब के चमकौर साहिब से विधायक चरणजीत सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी से टिकट न मिलने पर रविवार को शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने चंडीगढ़ में उनका स्वागत किया। आप ने इस सीट पर जसवीर सिंह गढ़ी को अपना नया उम्मीदवार बनाया है।
पंजाब में चमकौर साहिब से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक चरणजीत सिंह रविवार को यहां शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गए। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के कुछ दिन बाद उन्होंने यह कदम उठाया। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी में शामिल होने पर चरणजीत सिंह का स्वागत किया।
शिअद नेता एन के शर्मा ने कहा कि चरणजीत सिंह के पार्टी में शामिल होने से संगठन और मजबूत होगा। आम आदमी पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिए जाने के बाद चरणजीत ने कहा था कि वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हराकर सबको चौंका दिया था।
आप ने चमकौर साहिब सीट से पंजाब में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी को उम्मीदवार बनाया है।
अन्य न्यूज़













