राफेल का शामिल होना हमारी संप्रभुता की ओर उठी निगाहों के लिए कड़ा संदेश है: राजनाथ

Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज राफेल का इंडक्शन पूरी दुनिया, खासकर हमारी संप्रभुता की ओर उठी निगाहों के लिए एक बड़ा और कड़ा संदेश है।

अंबाला। सर्वधर्म पूजा के साथ राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हो गया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वायुसेना में राफेल का शामिल होना एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। राफेल का भारतीय वायुसेना में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच मजबूत संबंधों का भी आगे बढ़ाता है। इससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध भी मजबूत हुए हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे मित्र देश फ्रांस के साथ राफेल डील भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा में एक गेम चेंजर है। इसका लॉन्ग रेंज ऑपरेशन, अपने वजन के बराबर सामान और अतिरिक्त फ्यूल रखने की क्षमता और तेज स्पीड जैसी खूबियां इसे बेहतरीन एयरक्राफ्ट में से एक बनाती हैं। 

इसे भी पढ़ें: दुश्मनों को पस्त करने वाला राफेल लड़ाकू विमान वायुसेना में शामिल, एयरबेस पर वाटन कैनन से दी गई सलामी 

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज राफेल का इंडक्शन पूरी दुनिया, खासकर हमारी संप्रभुता की ओर उठी निगाहों के लिए एक बड़ा और कड़ा संदेश है। हमारी सीमाओं पर जिस तरह का माहौल हाल के दिनों में बना या बनाया गया है उनके लिहाज से ये इंडक्शन बहुत ही अहम है। उन्होंने कहा कि ये अपनी सीमा सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का भी एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत करता है।

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन की हरकतों का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि ये अपनी सीमा सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का भी एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत करता है। 

इसे भी पढ़ें: फ्रांस की रक्षा मंत्री को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, राजनाथ सिंह से हुई संक्षिप्त बातचीत 

विश्व शांति की कामना है भारत का उद्देश्य

उन्होंने कहा कि रक्षा की मजबूती के पीछे हमारा उद्देश्य हमेशा से विश्व शांति की कामना रहा है और आज भी है। इस राह में हमारा देश कोई भी ऐसा कदम न उठाने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे कहीं भी शांति भंग हो। ये ही अपेक्षा हम अपने पड़ोसी और दुनिया के बाकी देशों से भी करते हैं।

गौरतलब है कि राफेल लड़ाकू विमान को अंबाला एयरबेस पर औपचारिक तौर पर भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया है। जहां पर एयर-शो हुआ, जिसमें राफेल लड़ाकू विमानों ने आसमान में अपनी ताकत दिखाई। जिसके बाद सभी 5 राफेल लड़ाकू विमान को वाटन कैनन से सलामी दी गई।

यहां देखें पूरा कार्यक्रम:-

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़