Football मैच देखते राहुल का वीडियो वायरल, ट्वीट कर बोले प्रमोद कृष्णम- MCD के नतीजे भी देखना चाहिए

Acharya Pramod Krishnan
ANI
अंकित सिंह । Dec 7 2022 6:44PM

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह पार्टी के कई नेताओं के साथ फुटबॉल वर्ल्ड कप दे रहे हैं। अब इसी वीडियो पर कांग्रेस के नेता प्रमोद कृष्णम ने तंज कसा है।

दिल्ली में नगर निगम चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इसमें आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 134 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा के खाते में 104 सीटें गई हैं। लेकिन कांग्रेस सिर्फ 9 सीटों पर सिमट गई है। कहीं ना कहीं, यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह पार्टी के कई नेताओं के साथ फुटबॉल वर्ल्ड कप दे रहे हैं। अब इसी वीडियो पर कांग्रेस के नेता प्रमोद कृष्णम ने तंज कसा है। 

इसे भी पढ़ें: 'I Love U Too', MCD के नतीजों के बाद बोले केजरीवाल, दिल्ली के कूड़े को अब साफ करना है

प्रमोद कृष्णम ने तंज कसते हुए एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि एमसीडी का रिजल्ट भी देखना चाहिए। इसे राहुल गांधी पर निशाना बताया जा सकता है। गौरतलब है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम टीवी पर लगातार कांग्रेस का पक्ष रखते रहते हैं। कांग्रेस ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में लखनऊ से टिकट दिया था। ऐसे कई मौके आए हैं, जब प्रमोद कृष्णम ने पार्टी के कदमों की आलोचना की है। प्रमोद कृष्णम हिंदू धर्म गुरु भी है। फिलहाल, दिल्ली में कांग्रेस की चुनावी हार पर पार्टी की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने अपना पक्ष टीवी पर जरूर रखा है। दिल्ली में 15 सालों तक शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस सत्ता में रही। लेकिन 2013 के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के लिए सब कुछ ठीक-ठाक होता दिखाई नहीं दे रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Delhi MCD Election Results | एमसीडी चुनाव में जीत से गदगद ‘आप’ ने किया बेहतर नागरिक सुविधाओं का वादा

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में बुधवार को 134 सीट जीतकर इस प्रतिष्ठित नगर निकाय पर भाजपा के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया। कांग्रेस को इस बार महज नौ सीटों से संतोष करना पड़ा जबकि पिछले निकाय चुनाव में उसने 30 वार्ड में जीत हासिल की थी। जीत से खुश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नागरिक सुविधाओं में सुधार का संकल्प व्यक्त किया और इसके लिये केंद्र तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘आशीर्वाद’ मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकाय को ‘भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी’ से छुटकारा मिलेगा। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे राजधानी के 42 मतगणना केंद्रोंपर मतों की गिनती शुरू हुई और शुरुआती रुझान भाजपा के पक्ष में दिख रहे थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़