राहुल ने कर्नाटक के भाजपा विधायकों पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया

Rahul accused Karnataka BJP legislators of insulting the national anthem
[email protected] । May 19 2018 8:55PM

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आरोप लगाया कि कर्नाटक विधानसभा में भाजपा के सदस्यों ने राष्ट्रगान का अपमान किया और राष्ट्रगान के पूरा होने से पहले ही सदन से बाहर चले गए।

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आरोप लगाया कि कर्नाटक विधानसभा में भाजपा के सदस्यों ने राष्ट्रगान का अपमान किया और राष्ट्रगान के पूरा होने से पहले ही सदन से बाहर चले गए। राहुल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश की जनता ने देखा कि कर्नाटक की विधानसभा में राष्ट्रगान होने से पहले बीजेपी के सदस्य और विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष उठकर सदन से चले गए। ये उनकी निशानी है कि वो हिंदुस्तान की किसी भी संस्था को, चाहे वो ससंद हो, विधानसभा हो, उच्चतम न्यायालय हो, या कोई और.... वे किसी भी संस्था की इज्जत नहीं करते हैं।’’ 

दरअसल, उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार येदियुरप्पा को आज शाम चार बजे सदन में बहुमत साबित करना था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने इस्तीफे की घोषणा कर दी। गौरतलब है कि राज्य में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। प्रदेश की 224 सदस्यीय विधानसभा में 222 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 और जद एस+ को 38 सीटें मिली हैं। बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 111 है क्योंकि कुमारस्वामी दो सीटों से चुनाव जीते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़