राहुल गांधी ने तेलंगाना में सुरंग की छत ढहने की घटना को लेकर चिंता जताई

Rahul Gandhi
ANI

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और सेना के जवानों की एक टीम वहां पहुंच रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में एक सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद उसमें आठ लोगों के फंसने की घटना को लेकर चिंता व्यक्त की और उनकी सुरक्षा की उम्मीद जताई।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें बताया गया है कि राज्य सरकार बचाव दलों के साथ, फंसे लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, “मुझे बताया गया है कि बचाव अभियान जारी है और राज्य सरकार आपदा राहत दलों के साथ फंसे लोगों को बचाने का हर संभव प्रयास कर रही है।” तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है।

श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन खंड की छत का एक हिस्सा शनिवार को ढह जाने से आठ व्यक्ति अंदर फंस गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना की जानकारी लेने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को फोन किया औरबचाव अभियान के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और सेना के जवानों की एक टीम वहां पहुंच रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़