न्यायपालिका, EC और पेगासस लोगों की आवाज को नष्ट करने के साधन, लोकसभा में ये क्या बोल गए राहुल? रिजिजू ने कहा- माफी मांगें

राहुल ने मोदी सरकार पर आम आदमी की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने न्यायपालिका और चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। राहुल ने कहा कि न्यायपालिका, चुनाव आयोग और पेगासस लोगों की आवाज को नष्ट करने के लिए मोदी सरकार के साधन हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए चीन से लेकर पाकिस्तान तक के मुद्दे पर सरकार को घेरा। इसके साथ ही पेगासस का मुद्दा भी उठाया। लेकिन मोदी सरकार पर जनता की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कह दिया जिसको लेकर विवाद हो गया है। केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए माफी मांगने की मांग की है।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल ने मोदी सरकार पर आम आदमी की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने न्यायपालिका और चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। राहुल ने कहा कि न्यायपालिका, चुनाव आयोग और पेगासस लोगों की आवाज को नष्ट करने के लिए मोदी सरकार के साधन हैं।
इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने उठाया राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सवाल, कहा- देश में दो हिन्दुस्तान, एक गरीब का एक अमीरों का
केंद्रीय मंत्री ने दी तीखी प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी के दिए बयान का क्लिप ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि न केवल भारत के कानून मंत्री के रूप में बल्कि एक सामान्य नागरिक के रूप में भी मैं राहुल गांधी द्वारा भारत की न्यायपालिका और चुनाव आयोग के बारे में कही गई बातों की निंदा करता हूं। ये हमारे लोकतंत्र की महत्वपूर्ण संस्थाएं हैं। राहुल गांधी को तुरंत लोगों, न्यायपालिका और चुनाव आयोग से माफी मांगनी चाहिए।
Not only as India’s Law Minister but also as an ordinary citizen, I condemn what Mr. Rahul Gandhi has said about India’s judiciary and EC.
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 2, 2022
These are vital institutions of our democracy.
Mr. Rahul Gandhi should immediately apologise to the people, judiciary and EC. https://t.co/FJk2EPpBq5
अन्य न्यूज़














