राजधानी में सुबह-सुबह झमाझमा बारिश, तापमान में 2 डिग्री की गिरावट

rainfall-during-the-morning-in-delhi
[email protected] । Sep 5 2018 12:32PM

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह भारी बारिश हुई और न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह भारी बारिश हुई और न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी में 21.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसमविदों ने राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में और अधिक बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

शहर के कई इलाकों में जलजमाव और यातायात प्रभावित हुआ। सुबह साढ़े आठ बजे 100 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गयी। विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘आसमान में बादल छाये रहेंगे और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।’ मंगलवार को राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई थी और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़