Rajasthan Election Commission ने जारी की Final List, 5.15 करोड़ वोटर्स का नाम हुआ दर्ज

Rajasthan Voter List
प्रतिरूप फोटो
AI Generated

राजस्थान में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम सूची प्रकाशित हो गई है, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 5.15 करोड़ से अधिक हो गई है। इस प्रक्रिया में 10.48 लाख मतदाताओं की शुद्ध बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो कुल संख्या में 2.08 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

राजस्थान में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य पूरा हो गया है और शनिवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई, जिसमें कुल 5,15,19,929 मतदाता शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, अंतिम सूची में राज्य की 199 विधानसभा सीट के लिए सभी नाम दर्ज किए गए हैं।

मसौदा सूची और अंतिम प्रकाशन के बीच मतदाताओं की संख्या में 10,48,605 (2.08 प्रतिशत) की शुद्ध बढ़ोतरी हुई है। कुल मतदाताओं में से 2,69,57,881 पुरुष और 2,45,61,486 महिला हैं। समीक्षा अवधि के दौरान लिंगानुपात 909 से सुधारकर 911 हो गया। इसमें 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या में भी 4,35,061 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

राज्य में एसआईआर की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 से 21 फरवरी 2026 के बीच सम्पन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ना, हटाना और प्रविष्टियों में संशोधन एक सतत प्रक्रिया है और यह निरंतर जारी रहती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़