Rajasthan municipal elections में 76.41% वोटिंग, अरनोद में सबसे अधिक मतदान

Rajasthan Municipal
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

राजस्थान में 162 नगर निकायों के लिए बुधवार को पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ, जिसमें 76.41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। प्रतापगढ़ के अरनोद में सर्वाधिक और भीलवाड़ा में सबसे कम वोटिंग दर्ज की गई। बाकी निकायों में शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे और परिणाम 14 सितंबर को आएंगे।

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में बुधवार को कुल 76.41 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार प्रतापगढ़ जिले की अरनोद नगर पालिका में सबसे अधिक 91.98 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि भीलवाड़ा नगरपालिका में सबसे कम 63.68 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य के कुल 309 में से 162 नगर निकायों में बुधवार को मतदान हुआ। इनमें चार नगर निगम, 27 नगर परिषद और 131 नगर पालिकाएं शामिल हैं। बाकी बचे निकायों में शुक्रवार को मतदान होगा।

मतगणना 14 सितंबर को होनी है। राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार राज्य के 5393 वार्ड में पार्षद के लिए बुधवार को हुए मतदान में कुल 57.52 लाख से अधिक मतदाताओं में से लगभग 43.95 लाख मतदाताओं ने वोट डाले और कुल मत प्रतिशत 76.41 प्रतिशत रहा। इस चरण में 20 हजार से अधिक उम्मीदवार अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं।

मतदान के दौरान कई स्थानों पर झड़प, कथित फर्जी मतदान और ईवीएम में गड़बड़ी की घटनाएं सामने आईं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़