कांग्रेस को राजनाथ ने बताया डूबता जहाज, बोले- अब कोई भी पायलट आ जाए, उड़ान भरना तो दूर यह रनवे पर भी नहीं दौड़ पाएगी

Rajnath in Campaign
ANI
अंकित सिंह । Nov 7 2022 2:28PM

अपने संबोधन के शुरूआत में भाजपा नेता ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है। यह वीरता, पराक्रम और बलिदान की भी धरती है। यहाँ की मिट्टी में खेल कूद कर बड़े हुए लोगों ने देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को डूबता जहाज बता दिया और साथ ही साथ कहा कि अब कोई भी पायलट आ जाए, उड़ान भरना तो दूर यह रनवे पर भी नहीं दौड़ पाएगी। अपने बयान में राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब एक ऐसा जहाज है जिसका तेल अब खत्म हो गया है। अब कोई भी पायलट आ जाए, उड़ान भरना तो दूर रनवे पर भी नहीं दौड़ पाएगी। कांग्रेस एक ऐसा डूबता हुआ जहाज है। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में बोले योगी- कांग्रेस ना देश का सम्मान बढ़ा सकती, ना सुरक्षा, उसका हाथ माफियाओं के साथ

अपने संबोधन के शुरूआत में भाजपा नेता ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है। यह वीरता, पराक्रम और बलिदान की भी धरती है। यहाँ की मिट्टी में खेल कूद कर बड़े हुए लोगों ने देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस का शासन था तो भारत की अर्थव्यवस्था नौवें-दसवें स्थान पर थी। आज मोदीजी के नेतृत्व में भारत दुनिया में पाँचवे स्थान पर है। वह दिन दूर नहीं है जब भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के टॉप थ्री देशों में होगी। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की रक्षा ज़रूरत का सामान भारत में बनेगा और भारतीयों के हाथों से बनेगा। उन्होंने दावा किया कि आज भारत का रक्षा निर्यात क़रीब बीस हज़ार करोड़ रुपये तक पहुँचने की स्थिति में आ गया है। 

इसे भी पढ़ें: पहाड़ पर चुनाव, डबल इंजन वाला दांव, बीजेपी के मिशन रिपीट से क्या कांग्रेस को मिलेगी डिफीट? कैसे आकार ले रहा है हिमाचल का रण

रक्षा मंत्री ने कहा कि मने हिमाचल प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प किया है। कांग्रेस के लोग कह रहे हैं हम लोग यह काम वोट हासिल करने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम समाज को बाँट कर वोट हासिल नहीं करना चाहते। गोवा में समान नागरिक संहिता वर्षों से लागू है। क्या गोवा में समाज टूट गया है। राजनाथ ने कहा कि वर्तमान राजनीति को क्रिकेट के शब्दों में कहूँ तो कहूँगा भाजपा जहां राजनीति की पिच पर ‘गुड लेंथ बाल’ डेलिवेरी बन चुकी है वहीं कांग्रेस पार्टी एक ‘वाइड बाल’ बन चुकी है। आम आदमी पार्टी की स्थिति यहाँ ‘नो बाल’ की है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़