महिला आरंक्षण संबंधित विधेयक पारित होने के बाद राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

इस विशेष सत्र में पहले दिन 18 सितंबर को कार्यवाही संसद के पुराने भवन में हुई जिसे अब ‘संविधान सदन’ के नाम से जाना जाता है। उस दिन उच्च सदन में देश की संसदीय यात्रा के 75 वर्ष के सफर पर चर्चा हुई थी।
राज्यसभा का विशेष सत्र अपने निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले ही बृहस्पतिवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। सभापति जगदीप धनखड़ ने उच्च सदन में महिला आरक्षण से संबंधित ‘संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023’ पारित होने के बाद बैठक को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा की।
विशेष सत्र का प्रारंभ 18 सितंबर को हुआ और इसका समापन 22 सितंबर को होना था। इस विशेष सत्र में पहले दिन 18 सितंबर को कार्यवाही संसद के पुराने भवन में हुई जिसे अब ‘संविधान सदन’ के नाम से जाना जाता है। उस दिन उच्च सदन में देश की संसदीय यात्रा के 75 वर्ष के सफर पर चर्चा हुई थी।
उच्च सदन की 19 सितंबर की पहली बैठक नये संसद भवन में हुई। 20 सितंबर को सदन में ‘चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों’ पर चर्चा हुई। महिला आरक्षण संबंधी विधेयक पर बृहस्पतिवार को उच्च सदन में 10 घंटे से अधिक चर्चा हुई। कानून बनने के बाद इसे ‘नारीशक्ति वंदन अधिनियम’ से नाम से जाना जाएगा।
अन्य न्यूज़












