अयोध्या में तेजी से चल रहा राम मंदिर निर्माण का कार्य, ट्रस्ट की ओर से जारी की गई ताजा तस्वीरें

Ram mandir
ANI
अंकित सिंह । Nov 25 2022 5:24PM

जानकारी के मुताबिक जनवरी 2024 से गर्भ गृह रामलला के दर्शन के लिए खुल जाएगा। हाल में ही गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि जनवरी 2024 में राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा।

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। खबर के मुताबिक 2023 के दिसंबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है। इन सबके बीच आज श्री राम मंदिर निर्माण समिति की ओर से कुछ तस्वीरों को साझा किया गया है। इसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि राम मंदिर निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। दिसंबर 2023 तक मंदिर के गर्भ गृह का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। खबर तो यह भी है कि मंदिर का करीब 60 फ़ीसदी और गर्भ गृह का 20 फीसद निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण समिति ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें भूतल पर गर्भगृह और पांच मंडप शामिल हैं। भूतल से मंदिर की कुल ऊंचाई 161 फीट है। 

इसे भी पढ़ें: माता सीता के नाम पर बिहार में सियासत का आगाज, जदयू की मांग- अयोध्या में श्रीराम मंदिर तो...

जानकारी के मुताबिक जनवरी 2024 से गर्भ गृह रामलला के दर्शन के लिए खुल जाएगा। हाल में ही गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि जनवरी 2024 में राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। इससे पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्य ने बताया था कि राम मंदिर निर्माण को लेकर 1800 करोड़ रुपए लगने वाले हैं। इसके अलावा हर हिंदू भगवान को भी मंदिर में उचित स्थान और जगह दी जाएगी। इसके लिए आसपास के 70 एकड़ का इलाका भी चयनित कर लिया गया है। ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर को भव्य तरीके से बनाने का कार्य लगातार जारी है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़