अदालत ने रंजय सिंह हत्याकांड के आरोपी हर्ष सिंह के आपराधिक रिकॉर्ड तलब किये

ranjay-singh-murder-case-court-summons-harsh-singhs-criminal-records
[email protected] । Mar 16 2019 11:10AM

झरिया के विधायक संजीव सिंह के करीबी माने जाने वाले रंजय सिंह की हत्या 29 जनवरी वर्ष 2017 में की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद हर्ष सिंह को आरोपी बनाया था। पुलिस ने हर्ष सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है और उसे इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता बताया है।

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने धनबाद के चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड के आरोपी हर्ष सिंह के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी तीन राज्यों से तलब की है। न्यायमूर्ति केपी देव की पीठ ने शुक्रवार को हर्ष सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए धनबाद एसपी को बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस से हर्ष सिंह के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मांगने का निर्देश दिया।तीनों राज्यों से जानकारी लेने के बाद धनबाद एसपी को अदालत में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी मामले में राहुल को राहत, HC ने समन पर लगाई रोक

झरिया के विधायक संजीव सिंह के करीबी माने जाने वाले रंजय सिंह की हत्या 29 जनवरी वर्ष 2017 में की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद हर्ष सिंह को आरोपी बनाया था। पुलिस ने हर्ष सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है और उसे इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता बताया है। पुलिस के दबाव के बाद हर्ष सिंह ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद से वह जेल में हैं। निचली अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद हर्ष की ओर से उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की गई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़