देश में कोरोना के मरीज़ों की संख्या 1,965, अब तक 50 की मौत

corona

मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए आकंड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के नौ नए मामले सामने आए, जिनमें से चार महाराष्ट्र, तीन मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश तथा पंजाब से एक-एक मामला आया। देश में वायरस से अधिक महाराष्ट्र में 13 लोगों की जान गई।

नयी दिल्ली।  देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर गुरुवार को 1,965 हो गए और वहीं इससे अब तक 50 लोगों की जान जा चुकी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस से अभी 1,764 लोग संक्रमित हैं। जबकि 150 लोग वे हैं, जिन्हें या तो इलाज के बाद छुट्टी मिल चुकी है या दूसरे देश जा चुके हैं। मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए आकंड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के नौ नए मामले सामने आए, जिनमें से चार महाराष्ट्र, तीन मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश तथा पंजाब से एक-एक मामला आया। देश में वायरस से अधिक महाराष्ट्र में 13 लोगों की जान गई। इसके बाद गुजरात में 6, मध्य प्रदेश में 6, पंजाब में 4, कर्नाटक में 3 , तेलंगाना में 3, पश्चिम बंगाल में 3, दिल्ली में 2, जम्मू-कश्मीर में 2, उत्तर प्रदेश में 2 और केरल में 2 मौतें हुई हैं, जबकि आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से एक-एक मौत की खबर है। देश में सबसे अधिक मामले 335 महाराष्ट्र, फिर केरल में 265 और उसके बाद तमिलनाडु में 234 मामले हैं। दिल्ली में भी मामले बढ़कर 152 हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में 113, कर्नाटक में 110 और तेलंगाना में 96 मामले हैं। वहीं राजस्थान में 108, मध्य प्रदेश में 99,आंध्र प्रदेश में 86, गुजरात में 82 और जम्मू-कश्मीर में 62 लोग संक्रमित हैं। पंजाब में कोविड-19 के 42 मामले सामने आए हैं, जबकि हरियाणा में 43 मामलों का पता चला है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक शुरू, कोरोना संकट पर होगी चर्चा

पश्चिम बंगाल में मामलों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। बिहार में 23 जबकि चंडीगढ़ में 16 और लद्दाख में 13 मामले दर्ज किए गए हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से दस मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में नौ मामले, जबकि उत्तराखंड में अब तक सात मामले सामने आए हैं। गोवा में कोरोना वायरस के पांच मामले सामने आए हैं। ओडिशा में चार मामले हैं जबकि पुडुचेरी और हिमाचल प्रदेश में तीन-तीन मामले दर्ज किए गए हैं। असम, झारखंड, मिजोरम और मणिपुर में एक-एक मामला सामने आने की खबर है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़