न्यायमूर्ति धर्माधिकारी का त्यागपत्र स्वीकृत करने संबंधी अधिसूचना जारी

resignation-of-justice-dharmadhikari-notified
[email protected] । Feb 27 2020 5:49PM

सरकार ने बंबई उच्च न्यायालय में दूसरे सर्वाधिक वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति सत्यरंजन धर्माधिकारी का त्यागपत्र स्वीकृत करने से संबंधित अधिसूचना जारी की है। कानून मंत्रालय ने उनका इस्तीफा अधिसूचित कर दिया है और कहा है कि यह 15 फरवरी से प्रभावी है।

नयी दिल्ली। सरकार ने बंबई उच्च न्यायालय में दूसरे सर्वाधिक वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति सत्यरंजन धर्माधिकारी का त्यागपत्र स्वीकृत करने से संबंधित अधिसूचना जारी की है। कानून मंत्रालय ने उनका इस्तीफा अधिसूचित कर दिया है और कहा है कि यह 15 फरवरी से प्रभावी है। उन्होंने अपने ‘‘निजी एवं पारिवारिक’’ कारणों का हवाला देते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र से बाहर तबादला नहीं चाहते हैं और इसलिए अपना त्यागपत्र दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: जस्टिस मुरलीधर का तबादला कर क्या संदेश देना चाहती है केंद्र सरकार: गहलोत

न्यायमूर्ति धर्माधिकारी ने 14 फरवरी को पत्रकारों से कहा था कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया क्योंकि उन्हें अन्य राज्य के उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है और वह मुंबई नहीं छोड़ना चाहते हैं। धर्माधिकारी का त्यागपत्र स्वीकृत कर लिया गया है। उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को भेजते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़