RJD में घमासान! Rohini Acharya का MLC उम्मीदवार पर सीधा हमला: 'वसूली धंधा, मक्कारी फितरत'

रोहिणी आचार्य ने आरजेडी के एमएलसी उम्मीदवार सुनील सिंह के नामांकन पर तीखा हमला बोलते हुए पार्टी में गुटबाजी और विश्वासघात का आरोप लगाया है। उन्होंने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव के करीबियों पर 'वसूली' और 'मक्कारी' का धंधा करने का आरोप लगाया, जिससे कार्यकर्ता असंतोष और पार्टी हित को नुकसान पहुँच रहा है। यह घटना बिहार एमएलसी चुनाव में राजद के भीतर बढ़ती कलह को दर्शाती है।
बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर लगातार हलचल जारी है। इस बीच राजद ने सुनील सिंह को एक बार फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने आज नामांकन के आखिरी दिन विधानमंडल पहुंचकर अपना पर्चा भी दाखिल कर दिया है। सुनील सिंह को फिर से एमएलसी पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तीखा हमला बोला है। हालांकि, रोहिणी आचार्य ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उनका निशाना तेजस्वी यादव और उनके करीबियों पर है।
इसे भी पढ़ें: दबाव मत डालो, वो सिर्फ 15 का है..., Sourav Ganguly ने Vaibhav Sooryavanshi के लिए माँगा समय
रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा कि गुटबाजी - भीतरघात - विश्वासघात , मक्कारी जिसकी फितरत, विरोधियों से जिसकी मिलीभगत, नजदीकियों की बात बता कर उगाही- वसूली करना जिसका धंधा, जो अपनी झूठी धौंस जताने के लिए पार्टी कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को सामने बिठा कर बहन-बेटियों के बारे में ओछी - अमर्यादित बातें है करता, उसको कैसे "उसके" ही द्वारा उम्मीदवार बना दिया गया, जिसे सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे ले जाने, पार्टी की बेहतरी की जिम्मेदारी लालू जी ने सौंपी ? समर्पित - निष्ठावान कार्यकर्ताओं - नेताओं का टोंटा पड़ गया क्या? ऐसे ही लोगों की वजह से वर्षों से मजबूती के साथ खड़े कार्यकर्ताओं - समर्थकों में विक्षोभ - असंतोष भी है और ऐसे ही लोगों की वजह से हुआ नुकसान भी दिख ही चुका है बीते वर्ष के नवंबर के महीने में ..
इसे भी पढ़ें: RSS प्रमुख Mohan Bhagwat पहुंचे Bihar, डिप्टी CM Samrat Choudhary ने किया स्वागत, Munger में खास तैयारी
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी की स्थापना के समय से लेकर आज तक पार्टी के साथ मजबूती से खड़े एक नहीं अनेकों समर्पित, सम्मानित , जमीन से जुड़े कट्टर लालूवादी अल्पसंख्यक चेहरे हैं , यादव , दलित , पिछड़े व् वंचित समाज से आने वाले वरिष्ठ व् युवा लोग हैं, ऐसे लोगों की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है और पार्टी हित में तो कतई नहीं है।
गुटबाजी - भीतरघात - विश्वासघात , मक्कारी जिसकी फितरत , विरोधियों से जिसकी मिलीभगत , नजदीकियों की बात बता कर उगाही - वसूली करना जिसका धंधा, जो अपनी झूठी धौंस जताने के लिए पार्टी कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं - पदाधिकारियों को सामने बिठा कर बहन - बेटियों के बारे में ओछी -…
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) June 8, 2026
अन्य न्यूज़














