रॉबर्ट वाड्रा नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती, सर्जन कर रहे हैं इलाज

robert-vadra-admitted-to-noida-metro-hospital-surgeon-is-treating
अभिनय आकाश । Oct 22 2019 10:54AM

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वाड्रा कल शाम से अस्पताल में भर्ती हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वाड्रा कल शाम से अस्पताल में भर्ती हैं। प्रियंका गांधी भी रात 10 बजे मेट्रो अस्पताल पहुंची हैं। पूरी रात अस्पताल में रहने के बाद प्रियंका गांधी सुबह 7 बजे अस्पताल से निकली हैं जबकि वाड्रा अभी भी अस्पताल में हैं। खबरों के अनुसार  सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन रॉबर्ट वाड्रा का उपचार कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार उन्हें उन्हें कमर और पैर में दर्द की शिकायत थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़