Samrat Choudhary ने अफसरों को दी चेतावनी, अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का निर्देश

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

पटना में आयोजित प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अफसरों से असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए खुफिया तंत्र मजबूत करने को कहा।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अपराध, भ्रष्टाचार एवं कर्त्तव्य में लापरवाही के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाने का निर्देश देते हुये अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और आम लोगों को समय पर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। दो दिवसीय प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक के पहले दिन इसकी अध्यक्षता करते हुए सम्राट चौधरी ने अधिकारियों से अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों और कमजोर वर्गों को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को खुफिया तंत्र मजबूत करने, नियमित रूप से जनसुनवाई करने और लोगों की शिकायतों का जल्द समाधान करने के लिए उनसे सीधे संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अनियमितताओं को रोकने के लिए क्षेत्र में तैनात अधिकारियों के कामकाज की लगातार निगरानी करने पर भी जोर दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़