शिवसेना विधायक की चेतावनी, विधायकों की खरीद-फरोख्त के प्रयास पर फोड़ दिए जाएंगे सिर

मुंबई। शिवेसना के विधायक अब्दुल सत्तार ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि उनकी पार्टी के विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश करने वालों के सिर फोड़ दिये जाएंगे। औरंगाबाद की सिलोद विधानसभा सीट से विधायक सत्तार ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधायकों की खरीद-फरोख्त वैध नहीं है। महाराष्ट्र में 12 नवंबर से राष्ट्रपति शासन लागू है और शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस सरकार गठन की कवायद में जुटे हैं।
#WATCH Abdul Sattar, Shiv Sena MLA: Koi bhi agar Shiv Sena ke MLA ko phorne ki koshish karega toh hum unka sar phorh denge, uske sath uska paon bhi torh denge, lekin dawakhane ka bhi intezam Shiv Sena karegi. Unke liye ambulance bhi tayar rahegi. pic.twitter.com/fno4KFXWpx
— ANI (@ANI) November 21, 2019
सत्तार ने कहा, भाजपा किसी भी विधायक की खरीद-फरोख्त नहीं कर पाएगी। लेकिन जो भी विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश करेंगे, उनके सिर फोड़ दिये जाएंगे और इन विशेष मामलों के तहत हम अस्पताल में उनके इलाज की व्यवस्था की करेंगे। उन्होंने कहा, लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधायकों की खरीद-फरोख्त वैध नहीं है। यह (विधायकों की खरीद) किसी दुकान से समान खरीददारी नहीं है।
अन्य न्यूज़