मैं पार्टी का सच्चा सिपाही: शिवपाल सिंह यादव

Shivpal Yadav will abide by all decisions taken by SP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने खुद को पार्टी का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि वह पार्टी का हर फैसला मानेंगे।

संभल (उत्तर प्रदेश)। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने खुद को पार्टी का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि वह पार्टी का हर फैसला मानेंगे। कल्कि महोत्सव में हिस्सा लेने आये शिवपाल सिंह यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह भले ही इस समय किसी पद पर ना हों लेकिन वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और सभी मुददों पर पार्टी के फैसलों को मानेंगे। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी में मतभेद नहीं होते तो सपा की सरकार बनी होती और अखिलेश फिर से मुख्यमंत्री बने होते।

शिवपाल ने कहा कि हर परिवार में मतभेद होते हैं और उनके परिवार में भी मतभेद था लेकिन पार्टी में अब किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। आगरा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ द्वारा झाडू लगाने को लेकर किये गये सवाल पर शिवपाल ने कहा कि यह अच्छी बात है। तीन साल से वह (भाजपा) झाडू लगा रहे हैं लेकिन सफाई कहीं नहीं नजर आती। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़