रोहतक में अदालत के बाहर सशस्त्र लोगों की गोलीबारी में छह घायल

[email protected] । Mar 28 2017 4:49PM

रोहतक में एक मामले की सुनवायी के लिए आए एक सरगना को निशाना बना कर कुछ सशस्त्र लोगों ने आज अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें छह लोग घायल हो गये।

चंडीगढ़। रोहतक में एक मामले की सुनवायी के लिए आए एक सरगना को निशाना बना कर कुछ सशस्त्र लोगों ने आज अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि तीन से चार पुरूष महिलाओं के वेष में रोहतक अदालत परिसर के बाहर सरगना रमेश लोहार का इंतजार कर रहे थे। उसके वहां पहुंचने के पर उन्होंने सरगना और उसके सहयोगियों पर गोलीबारी की। घटना के बाद हमलावार एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गये।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में लोहार और एक वकील सहित छह लोग मारे गये। इन्हें पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत गंभीर बतायी गयी है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़