मिजोरम में कोरोना के छह नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4190 हुई
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Dec 29 2020 11:43AM
मिजोरम में 114 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में 4,068 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक आठ लोगों की मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में ठीक होने की दर 97 प्रतिशत है और संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है।
आइजोल। मिजोरम में तीन बच्चों समेत छह लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। नए मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4190 हो गयी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आइजोल और लांगतलाई जिले से संक्रमण के नए मामले आए हैं।
मिजोरम में 114 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में 4,068 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक आठ लोगों की मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में ठीक होने की दर 97 प्रतिशत है और संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 1153 नमूनों की जांच के साथ अब तक कुल 1,77,387 नमूनों की जांच की गयी है।मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,190 है जिसमें 114 सक्रिय मामले, 4,068 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 8 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार #COVID19 pic.twitter.com/YJQ3Pe63NG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2020
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़