हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, कई इलाको में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

snowfall-in-himachal-pradesh-minimum-temperature-below-zero-in-many-areas

मौसम कार्यालय ने राज्य के ऊंची और मध्य पहाड़ियों और कम ऊंचाई वाली पहाड़ियों एवं मैदानों में बृहस्पतिवार तक भारी बर्फबारी होने का अनुमान व्यक्त किया है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में हाल में हुई बर्फबारी के कारण शिमला जिले में कुफरी और कुल्लू जिले के मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्थानीय मौसम कार्यालय ने बताया कि कुफरी और मनाली का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे क्रमश: 1.6 और 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें बताया गया है कि लाहौल और स्पीति का प्रशासनिक केन्द्र केलांग राज्य में सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है और यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.8 डिग्री सेल्सियस है। इसमें बताया गया है कि किन्नौर जिले के कल्पा का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़े: दिल्ली में हल्की बारिश से हुआ मौसम सुहावना, ओले गिरने के आसार

कार्यालय ने बताया कि राज्य की राजधानी शिमला और चंबा के डलहौजी का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे क्रमश: 3.8 डिग्री सेल्सियस और 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें बताया गया कि इस बीच, राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। मौसम कार्यालय ने राज्य के ऊंची और मध्य पहाड़ियों और कम ऊंचाई वाली पहाड़ियों एवं मैदानों में बृहस्पतिवार तक भारी बर्फबारी होने का अनुमान व्यक्त किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़