दिल्ली में हल्की बारिश से हुआ मौसम सुहावना, ओले गिरने के आसार

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सुबह हल्की बारिश हुई। साथ ही न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसमविद् ने बताया कि दिन में और बारिश होने की संभावना है। उन्होंने शहर के अलग-अलग स्थानों पर ओला गिरने की भी अनुमान व्यक्त किया। मौसम विभाग के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे तक 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
Watch Skymet’s President Meteorology Mr. G.P. Sharma talk about #Delhirains and #hailstorm soon knocking doors at N… https://t.co/zzelg6oKu9
— SkymetWeather (@SkymetWeather) February 20, 2019
इसे भी पढ़े: प्रसिद्ध साहित्यकार नामवर सिंह का 92 साल की उम्र में निधन, एम्स में ली अंतिम सांस
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आसमान में मुख्य रूप से बादल छाये रहेंगे। दिन में हल्की बारिश होने और ओले गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है।’’ मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य न्यूज़