केरन सेक्टर में पाक ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, जवान शहीद

Soldier killed as Pak violates ceasefire in Keran sector
[email protected] । Sep 20 2017 2:09PM

‘‘पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार सुबह नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। घटना में एक सैनिक घायल हुआ है।’’ घायल हुए जवान को गंभीर हालत में हेलीकॉप्टर से श्रीनगर स्थित अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी की जिसमें एक सैनिक शहीद हो गया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी का ‘‘जरूरी और समुचित’’ जवाब दिया जा रहा है।

पहले सेना के अधिकारी ने कहा था, ‘‘पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार सुबह नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। घटना में एक सैनिक घायल हुआ है।’’ घायल हुए जवान को गंभीर हालत में हेलीकॉप्टर से श्रीनगर स्थित अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़