सोमनाथ की तर्ज पर अयोध्या मुद्दे का हल निकालेंः उमा

[email protected] । Mar 21 2017 10:52AM

केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने कहा कि सोमनाथ की तर्ज पर भगवान राम का मंदिर बनाने के लिए समाधान निकल जाये तो यह सर्वोत्तम होगा।

भोपाल। केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि सोमनाथ की तर्ज पर भगवान राम का मंदिर बनाने के लिए समाधान निकल जाये तो यह सर्वोत्तम होगा। उमा भारती ने सोमवार को यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘सोमनाथ की तर्ज पर इसका समाधान निकल जाये तो यह सर्वोत्तम होगा। अन्यथा अदालत का जो फैसला होगा वह सभी को मान्य होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘रामजन्म भूमि पर उच्चतम न्यायालय की तीन जजों की पीठ ने यह तय कर दिया है कि बीच का जो डोम है वह राम लला का है। इसलिए इसमें अब इसमें कोई विवाद नहीं है। अब विवाद रह गया है कि जमीन किसकी है। वर्तमान में आज इसका मालिक कौन है। यह जमीन वक्फ बोर्ड की है या राम जन्मभूमि न्यास की है।’’

उमा ने बताया कि विवाद की जमीन का समाधान अदालत के बाहर भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि दोनों पार्टियां राजी हो जाती हैं तो अदालत इसे स्वीकार कर लेती है। उमा ने कहा, ‘‘राम मंदिर का सबसे बड़ा विवाद था कि यह रामजन्म भूमि है या नहीं। पूरी लड़ाई इसकी थी। सारे लोग कहते थे कि यह रामजन्मभूमि नहीं है। इस पर 400 साल लड़ाई हुई है और इस दौरान इसी बात को लेकर करीब तीन लाख 60 हजार लोग मरे हैं कि यह रामजन्म भूमि है।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़