BirthDay Special Sonia Gandhi: जानिए कुछ रोचक बातें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में

Sonia Gandhi
google creative commens licenses

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम उनके विदेशी मूल के होने के कारण अक्सर चर्चा में रहा। कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल अब तक सबसे लम्बा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज 76 वां जन्मदिन मना रहीं हैं।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम उनके विदेशी मूल के होने के कारण अक्सर चर्चा में रहा। कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल अब तक सबसे लम्बा रहा है।

प्रारंभिक जीवन
सोनिया गांधी का पूरा नाम अन्टोनिया एड्विज अल्बीना माइनो था। बाद में उनका नाम परिवर्तित हुआ। उनका जन्म 9 दिसम्बर,1946 को हुआ। उनकी शुरूआती शिक्षा तुरीन सिटी के एक ऑर्बसानो नाम के कस्बे में हुई। आगे की पढ़ाई के लिए सोनिया कैम्ब्रिज चली गयी वहां से उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। 1965 में उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई। 1968 में उन्होंने हिंदू रीति रिवाजों से राजीव गांधी के साथ विवाह किया। राजीव गांधी से विवाह के बाद उन्होंने भारतीय नागरिकता ले ली। राजीव गांधी की मृत्यु के बाद उन्होंने राजनीती में प्रवेश किया। उन्होंने यूपीए के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। इस गठबंधन ने लगातार दो बार केंद्र की सत्ता संभाली। यह गठबंधन लगातार दो बार केंद्र की सत्ता मे था।
 
राजनीति में प्रवेश
1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी ने पार्टी की कमान संभाल ली। उनको पार्टी में शामिल होने और प्रधानमंत्री पद का पदभार संभालने के लिए कहा गया,लेकिन उन्होंने स्वीकार नहीं किया। तब पी वी नरसिम्हा राव को प्रधानमंत्री का पद सौपा गया। 1996 में कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। बहुत से पुराने वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़ दी कुछ ने अपनी अलग पार्टी भी बना ली। इसके बाद तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष पर सवालिया निगाहें उठाने लगी। 1997 में कलकत्ता में पार्टी का अधिवेशन बुलाया गया और उसमें सोनिया गांधी को पार्टी में शामिल किया गया। इसके बाद 1998 में वह पार्टी अध्यक्ष चुनी गईं।

इसे भी पढ़ें: जन्मदिन के अवसर पर अशोक गहलोत सहित राजस्थान में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी को बधाई दी

सोनिया गांधी की उपलब्धियां
सोनिया गांधी ने अपने जीवन में बहुत सी उपलब्धियां हासिल की है कर्नाटक के चुनाव में उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज को हराया।

1- 62 दिनों के भीतर सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं थीं। सोनिया गांधी लगातार दो बार  उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सदस्य के रूप में चुनी गईं।
2-सोनिया गांधी सबसे लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष रह चुकी हैं।  वह 1998 से 2017 तक इस पद पर रहीं।
3-इसके बाद उनके बेटे राहुल गांधी ने यह पद संभाला।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबंध देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से है। सोनिया गाँधी विदेशी मूल की होने के बावजूद भारत की हर परम्परा और संस्कृति को पूरी श्रद्धा से अपनाया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़