दिल्ली में दिखाई दे रहा एक तरह का 2002 का गुजरात मॉडल: नवाब मलिक

some-kind-of-2002-gujarat-model-unfolding-in-delhi-says-ncp
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि दिल्ली में एक तरह का ‘2002 का गुजरात मॉडल’ दिखाई दे रहा है। राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने हिंसा के समय दिल्ली पुलिस पर भी मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया।

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि दिल्ली में एक तरह का ‘2002 का गुजरात मॉडल’ दिखाई दे रहा है। राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने हिंसा के समय दिल्ली पुलिस पर भी मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया। मलिक ने ट्वीट किया, ‘‘राजधानी में पिछले दो दिन से हिंसा फैली हुई है। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा में मारे गए हेड कांस्टेबल के परिवार को मिलेगा एक करोड़ रुपए का मुआवजा

उन्होंने जाहिर तौर पर गुजरात में 2002 में गोधरा कांड के बाद भड़के दंगों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘राजधानी में ऐसी चीजें क्यों हो रही हैं? दिल्ली में एक तरह का 2002 का गुजरात मॉडल दिखाई दे रहा है।’’ दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हिंसा में अब तक 22 लोग मारे जा चुके हैं।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़