PM के अपमान से किसका नुकसान: मौत का सौदागर से रावण तक, मोदी को अब तक मिली 50 गालियां

Modi has received 50 abuses
Creative Common
अभिनय आकाश । Dec 8 2022 11:19AM

कांग्रेस के नए नवेले अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा उन्हें रावण कहे जाने के बाद इस बात को मोदी से लेकर अमित शाह तक ने हर जनसभा और रैलियों में जनता तक पहुंचाया। नतीजा कांग्रेस का चुनाव में डब्बा गोल हो गया। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस ने सेल्फ गोल करके अपनी बाजी गंवाई है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की राजनीति का वो चेहरा हैं जिनका डंका दुनियाभर की चौपालों पर बज रहा है। पीएम मोदी भारत के अबतक के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में गिने जाते हैं। लेकिन कांग्रेस की नजर में पीएम मोदी नाली का कीड़ा से लेकर मौत के सौदागर तक हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी को गाली देने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कुल मिलाकर कहा जाए तो नरेंद्र मोदी को हीरो बनाने में कांग्रेस की ओर से कोई कमी नहीं रही। क्योंकि खुद पर बरसाए गए पत्य़रों की सीढियां बनाकर सफलता की इबारत लिखने की कला वो बखूबी जानते हैं। मोदी पर कांग्रेस का हमला जितना बड़ा,पैना व तीखा होता है उसके विपरीत उनकी ताकत भी उसी अनुपात में बढ़ती जाती है। यकीन नहीं होता तो गुजरात में बीजेपी के प्रदर्शन को देख अंदाजा लगा सकते हैं। जिसने पिछले चार दशकों की राजनीति में जो न हुआ उसे कर दिखाया।

इसे भी पढ़ें: Gujarat Gandhinagar South Seat | भाजपा के लिए नाक का सवाल बनी गांधीनगर साउथ सीट, अल्पेश ठाकोर के लिए जीतना है आसान काम?

कांग्रेस के नए नवेले अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा उन्हें रावण कहे जाने के बाद इस बात को मोदी से लेकर अमित शाह तक ने हर जनसभा और रैलियों में जनता तक पहुंचाया। नतीजा कांग्रेस का चुनाव में डब्बा गोल हो गया। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस ने सेल्फ गोल करके अपनी बाजी गंवाई है। चुनाव के वक्त नरेंद्र मोदी के अपमान में कांग्रेस नेताओं की ओर से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाती रही है। इसकी फेहरिस्त बहुत लंबी है। लेकिन नतीजा उन्हें जनता की तरफ से चुनाव में नकारे जाने के रूप में मिलता है।  

इसे भी पढ़ें: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में किस पार्टी के सिर सजेगा ताज, आज होगा साफ, कुछ देर में आएंगे चुनाव के नतीजे

मोदी को अब तक मिली गालियां 

पीएम मोदी के अपमान की शुरुआत 2007 के चुनाव में सोनिया गांधी की तरफ से की गई थी। उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव के वक्त मोदी को मौत का सौदागर कहा था। 

2009 में कांग्रेस नेता बीके हरिश्चंद ने मोदी को गंदी नाली का कीड़ा कहा था। 

नवंबर 2012 में अर्जुन मोडवाडिया ने नरेंद्र मोदी को असफल पति बताया था। 

2012 में कांग्रेस सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री रहे मनीष तिवारी ने मोदी को दाउद इब्राहिम की संज्ञा दी थी। 

12 अगस्त 2013 को गुलाम नबी आजाज ने मोदी को गंगू तेली कहा था। 

13 जुलाई 2013 को बेनी प्रसाद वर्मा ने पीएम मोदी को पागल कुत्ता कहा था।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी को 2013 में भष्मासुर बताया था। 

लमान खुर्शीद ने उन्हें 8 जून 2013 को बदर तक कह डाला। 

कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने 7 जून 2013 को मोदी को नमोनिटिस वायरस कहा था।

2012 में ही हुसैन दलवाई ने उन्हें चूहा कहा था। 

क्टूबर 2012 में अर्जुन मोडवाडिया ने पीएम को बंदर व रैबीज से पीड़ित व्यक्ति बताया था।

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने नवंबर 2012 मे मोदी को लहू पुरूष और असत्य का सौदागर बताया था। 

दिग्विजय सिंह ने 13 जून 2012 को मोदी की तुलना रावण से की थी। 

3 मार्च 2013 को मणिशंकर अय्यर ने मोदी को सांप, बिच्छू और गंदा आदमी बताया था। 

सोनिया गांधी ने ही 1 फरवरी 2014 को उन्हें जहर बोने वाला आदमी बताया था।

इमरान मसूद ने 28 मार्च 2014 को कहा था कि मोदी के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। 

16 मई 2016 को राशिद अल्वी ने मोदी को मोस्ट स्टुपिड पीएम कहकर संबोधित किया था। 

राहुल गांधी ने 6 अक्टूबर 2016 को पीएम को जवानो के खून का दलाल बताया था। 

प्रमोद तिवारी ने 16 सितंबर 2016 को गद्दाफी, मुसोलिनी व हिटलर बताया था। 

8 सितंबर 2017 को दिग्विजय सिंह ने अपमानजनक ट्वीट किया था।

आनंद शर्मा ने 27 नवंबर 2017 को मोदी को मानसिक बीमार बताया था। 

7 दिसंबर 2017 को मणिशंकर अय्यर ने उन्हें नीच किस्म के आदमी की संज्ञा दी थी

। 9 दिसंबर 2017 को सलमान निजामी ने पूछा था कि पिता कौन? दादा कौन? 

संजय निरूपम ने 13 दिसंबर 2017 को निकम्मा कहकर संबोधित किया था।

2017 को जिग्नेश मेवानी ने मानसिक बूढ़े कहा था।

4 फरवरी 2018 को दिव्या स्पंदना ने मोदी को नशेड़ी बताया था। 

19 फरवरी 2018 को अल्पेश ठाकोर ने एक बयान में मोदी को साला मोदी कह दिया था। 

रणदीप सुरजेवाला ने 26 जून 2018 को मोदी को औरंगजेब से भी क्रूर तानाशाह बताया था। 

जिग्नेश मेवानी ने 25 अक्टूबर 2018 को नमक हराम बताया। 

12 सितंबर 2018 को संजय निरूपम ने कहा कि मोदी अनपढ़ गंवार है।

राहुल गांधी ने 20 सितंबर 2018 को कहा कि हिंदुस्तान का चौकीदार ही चोर है। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने 4 नवंबर 2018 को कहा कि मोदी हिटलर हैं। 

संजय निरूपम ने 9 सितंबर 2018 को कहा कि मोदी से बुरा कुछ है ही नहीं। 

राजबब्बर ने 22 सितंबर 2018 को को कहा कि डॉलर मोदी की मां जितना गिर गया है।

 जिग्नेश मेवानी ने 25 सितंबर 2018 को मोदी को नालायक बेटा बताया था।

 25 सितंबर को ही विलासराव मुतेमवार ने पूछा की मोदी का बाप कौन है?

इरफान अंसारी ने 26 सितंबर 2018 को कहा साला मोदी। 

महेंद्रजीत मालवीय ने 3 दिसंबर 2018 को मोदी की मां के खिलाफ अपशब्द कहे थे। 

रणदीप सुरजेवाला ने 7 दिसंबर 2018 को मोदी की तुलना मोहम्मद बिन तुगलक से की थी।

 श्यामसुंदर सिंह चौहान ने 26 दिसंबर को चोर, नटवरलाल कहा। 

10 जनवरी 2019 को शुसील कुमार शिंदे ने तानाशाह हिटलर बताया।

राशिद अल्वी ने 25 जनवरी को उन्हें नाकारा बेटा बताया।

9 मार्च 2019 को विजयशांति ने मोदी को आतंकवादी बताया। 

16 मार्च 2019 को पवन खेड़ा ने मोदी को मसूद, ओसामा, दाउद तथा ISI का एजेंट बताया था। 

18 मार्च 2019 को ही बी नारायण राव ने मोदी को नामर्द बता डाला था। 

29 नवंबर 2022 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी हर चुनाव में दिख जाते हैं, क्या उनके रावण की तरह 100 सिर हैं? 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़