सोनिया ने पत्रकार, लेखक अरुण साधु के निधन पर जताया शोक

Sonia mourns demise of journalist and writer Arun Sadhu

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रख्यात पत्रकार एवं लेखक अरुण साधु के निधन पर शोक जताया है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रख्यात पत्रकार एवं लेखक अरुण साधु के निधन पर शोक जताया है। सोनिया ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि साधु ने साहित्य एवं पत्रकारिता के मार्ग को समान जोश के साथ तय किया।

अपने उपन्यासों के जरिये हिन्दी, मराठी एवं अंग्रेजी साहित्य में व्यापक योगदान के लिए उन्हें याद किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों एवं मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साधु का हृदय संबंधी बीमारी के कारण आज तड़के मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़