BJP Press Conference Row | जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, 'विभाग किसी का, जवाब किसी का... युवाओं ने PC को दिया जीरो नंबर'

Nadda
ANI
रेनू तिवारी । Jul 23 2026 9:10AM

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की संवाददाता सम्मेलन पर तंज करते हुए कहा कि इसी से यह पता चलता है कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस मुद्दे को सुलझाने को लेकर कितनी उदासीन है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की हालिया संवाददाता सम्मेलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि आनन-फानन में बुलाई गई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से यह साफ जाहिर होता है कि सत्ताधारी पार्टी युवाओं के मुद्दों और समस्याओं को सुलझाने के प्रति कितनी उदासीन और अगंभीर है। यादव ने बुधवार शाम एक्स पर एक पोस्ट में कहा , सुना है युवाओं के आंदोलन पर भाजपा सरकार ने आनन-फानन में अभी-अभी अचानक कोई प्रेस कांफ्रेंस की है। विभाग किसी और मंत्री का, और जवाब किसी और मंत्री का।

इसे भी पढ़ें: India-China Relations | 'भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों का हल और सहयोग बढ़ाने को तैयार', चीनी विदेशमंत्री वांग यी का बयान

उन्होंने पोस्ट में आगे कहा, ये ही तथ्य बताता है कि भाजपा इस मसले को सुलझाने के लिए किस हद तक अगंभीर है और एक तरह से युवाओं का मजाक उड़ा रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने पोस्ट में यह भी कहा, युवाओं ने इस तत्वहीन प्रेस कांफ्रेंस को जीरो नंबर देकर फेल करार दिया है। अखिलेश यादव ने यह पोस्ट केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बुधवार को एक्सप्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नीट पेपर लीक मामले में राजनीति करने का आरोप लगाये जाने और विपक्ष से आरोप-प्रत्यारोप में पड़ने के बजाय संसद में इस मुद्दे पर गहन चर्चा करके समस्या का स्थायी समाधान निकलने का आह्वान किये जाने के बाद की है। 

इसे भी पढ़ें: US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

 

"समय रहते सबकी आंखें खुलना एक खुशनुमा बदलाव"

सपा प्रमुख ने देश में युवाओं के मुद्दों को लेकर बढ़ती जागरूकता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा: "अच्छा हुआ समय रहते सबकी आंखें खुल गईं हैं, क्योंकि सबको अपने बच्चों के भविष्य की चिंता है और देश की एकता की भी। ये एक ख़ुशनुमा बदलाव है।" 

All the updates here:

अन्य न्यूज़