यूपी उपचुनाव के लिए सपा ने इन दो सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित
लखनऊ कैंट सीट से भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी जबकि गोविंदनगर कानपुर से भाजपा के ही सत्यदेव पचौरी लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बने थे।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने 21 अक्टूबर को होने वाले उप चुनाव के लिये शुक्रवार को दो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।समाजवादी पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार लखनऊ छावनी सीट से मेजर सतीश द्विवेदी जबकि कानपुर की गोविंदनगर सीट से सम्राट विकास को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा श्री मेजर आशीष चतुर्वेदी को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 175 लखनऊ कैण्ट जनपद लखनऊ तथा श्री सम्राट विकास को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 212 गोविन्दनगर (कानपुर नगर) का प्रत्याशी घोषित किया गया है। https://t.co/Gfvy8gjemP
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 27, 2019
यह सीटें इन सीटों के विधायकों के लोकसभा चुनाव जीतने के कारण खाली हुई थी। लखनऊ कैंट सीट से भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी जबकि गोविंदनगर कानपुर से भाजपा के ही सत्यदेव पचौरी लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बने थे।
अन्य न्यूज़