लैंडिंग करने से पहले विमान में आई तकनीकी खराबी, सभी यात्री सुरक्षित

spicejet-plane-makes-emergency-landing-in-chennai-due-to-tech-problem
[email protected] । Jan 14 2020 10:29AM

चेन्नई में सोमवार को उतरने से पहले एक विमान में मामूली तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद विमान को सामान्य तरीके से उतारा गया। हालांकि, सभी यात्रियों को विमान के उतरने के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि विमान में 140 यात्री सवार थे।

चेन्नई। यहां सोमवार को उतरने से पहले एक विमान में मामूली तकनीकी खराबी आ गई। हालांकि, सभी यात्रियों को विमान के उतरने के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान में 140 यात्री सवार थे।

इसे भी पढ़ें: स्पाइसजेट के स्टाफ ने ऐसा क्या कहा जिससे खफ़ा हो गईं सांसद प्रज्ञा ठाकुर

एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि वाराणसी-चेन्नई के बीच सेवा देने वाले स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, फिर भी इसने सामान्य तरीके से लैंडिंग की। प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को सामान्य तरीके सेविमान से सुरक्षित निकाल लिया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़