श्रीपद नाइक के अस्पताल में भर्ती रहने तक खेल मंत्री किरेन रिजिजू संभालेंगे आयुष मंत्रालय

Kiren Rijiju

68 वर्षीय नाइक को 12 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कर्नाटक से गोवा लौटते समय एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इस हादसे में नाइक की पत्नी एवं एक सहयोगी की मौत हो गई थी।

नयी दिल्ली। खेल और युवा मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू को अस्थायी रूप से आयुष मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को दी। यह कदम आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नाइक के गोवा के अस्पताल में इलाज चलने की वजह से उठाया गया है। उल्लेखनीय है कि 68 वर्षीय नाइक को 12 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कर्नाटक से गोवा लौटते समय एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इस हादसे में नाइक की पत्नी एवं एक सहयोगी की मौत हो गई थी। 

इसे भी पढ़ें: श्रीपद नाइक की हालत में हो रहा अच्छा सुधार, PM मोदी ने फोन कर जाना हाल चाल 

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर निर्देश दिया है कि सड़क हादसे में घायल नाइक के अस्पताल में भर्ती रहने तक उनके आयुष मंत्रालय संबंधी कार्यभार को अस्थायी रूप से किरण रिजीजू को उनके मौजूदा कार्यभार के अलावा आवंटित किया जाए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़